श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दिया बड़ा बयान

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया था. इसके बाद टीम इंडिया में उन्हें जगह मिली थी. हालांकि अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है. लेकिन अब अय्यर ने उनके डेब्यू पर चुप्पी तोड़ी है.

Cricket News - 2026-06-30T204709.984

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. हालांकि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी. लेकिन 2 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिल सका. अब अय्यर ने वैभव के डेब्यू पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

अय्यर ने सूर्यवंशी के डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर श्रेयस अय्यर ने बात करते हुए कहा “देखिए, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है. “फिलहाल, हम क्या करेंगे, इस बारे में मेरे हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है. इस पर हम टीम में ही चर्चा करते हैं. हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि क्या होने वाला है. इसलिए, वह निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह शानदार प्रदर्शन करेगा.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “देखिए, इस टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने कमाल किया हो,” उन्होंने कहा. “लेकिन हमें टीम में आत्मविश्वास बढ़ाना होगा और उन्हें मौके देने होंगे ताकि आने वाले टूर्नामेंटों में उनका आत्मविश्वास बना रहे. और जिन्होंने पिछला विश्व कप जीता है. उन्हें टी20 खेलने का अच्छा अनुभव है और वे लगातार इस फॉर्मेट के मुख्य स्तंभ रहे हैं. इसलिए उनका समर्थन करना बहुत जरूरी है.”

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में मचाया था धमाल

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ