SRH vs GT: 6 अप्रैल को आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम आमने सामने हैं। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एसआरएच को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। क्योंकि पावर प्ले में ही मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन लौटा दिया। हालांकि इस मैच में गुजरात को बड़ा झटका लगा। जीटी का स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गया।
गुजरात को लगा बड़ा झटका
5.4 ओवर में फील्डिंग के दौरान गुजरात के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स चोटिल हो गए। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि वह मैदान पर कुछ देर लेट गए। इसके बाद मेडिकल टीम फिलिप्स के पास पहुंची। लेकिन गंभीर चोट की वजह से उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा। गुजरात के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि फिलिप्स अपनी दमदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वह मैदान पर जीटी के लिए कुछ रन बचा सकते थे। हालांकि फिलिप्स इस मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। वह इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे हैं।
मोहम्मद सिराज ने हासिल किया खास मुकाम
इस मैच में एसआरच को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। मोहम्मद सिराज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से हैदराबाद के 2 स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन लौटा दिया। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हेड को चलता किया, जबकि 4.4 ओवर में उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया। इस तरह सिराज ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
20 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
26 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
53 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines