हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: 'आप हर वेन्यू पर पहुंच जाते हो', फैन के साथ गौतम गंभीर की बातचीत वायरल

Gautam Gambhir Viral Video: भारत और साउथ अफ्रीका सुपर 8 में 22 फरवरी को भिड़ने वाले हैं. ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैन से उनकी बातचीत हो रही है.

विज्ञापन

Gautam Gambhir Viral Video: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अपनी जगह बना चुकी है. 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अब तक खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 4 मैच जीते हैं. भारतीय टीम अहमदाबाद में ही है. ऐसे में गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से मजेदार बातचीत कर रहे हैं.

गौतम गंभीर का वीडियो वायरल

गौतम गंभीर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. इसी बीच गंभीर की नजर एक फैन पर पड़ती है. इस फैन को देखकर गंभीर बोलते हैं कि यार आप हर वेन्यू पर कैसे पहुंच जाते हो और इसे मैनेज कैसे करते हो. इसके बाद गंभीर ने कहा कि रहते कहां हो, तभी फैन का जवाब आता है मैं दिल्ली रहता हूं. फैन और गंभीर की मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

बदला लेने के लिए उतरेगी साउथ अफ्रीका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया था. भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. ऐसे में अब साउथ अफ्रीका इस हार का बदला लेने के लिए 22 फरवरी को उतरेगी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका ने भी लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं गंवाया है. साउथ अफ्रीका ग्रुप D में टेबल टॉप करते हुए सुपर 8 में पहुंची है, जबकि भारत ने ग्रुप A में टॉप करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन ,तिलक वर्मा ,सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे ,रिंकू सिंह , वॉशिंगटन सुंदर ,अर्शदीप सिंह ,वरुण चक्रवर्ती , जसप्रीत बुमराह.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola