इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन, 55 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Graham Thorpe Dies: इंग्लैंड क्रिकेट को आज उस वक्त बड़ा झटका लगा है, जब पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प के निधन की खबर सामने आई। ग्राहम थोर्प के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

graham-thorpe joe root

graham-thorpe joe root

Graham Thorpe Dies: इंग्लैंड क्रिकेट को आज बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश टीम के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने तीन मौकों पर इंग्लैंड की कप्तानी की और साल 2010 से 2022 के बीच अपने देश के लिए विभिन्न कोचिंग भूमिकाओं में काम किया था। उनका चले जाना इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शेयर की पोस्ट

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये दुखद खबर देते हुए पोस्ट शेयर कर कहा कि हमें यह खबर साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है।

बीमारी का नहीं हुआ खुलासा

रिपोर्ट के मुकाबिक ग्राहम लंबे समय से बीमार चल रहे थे, हालांकि उनकी बीमारी का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। ग्राहम ने ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों के साथ काम किया। उसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल हुए।

ऐसा रहा ग्राहम का क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उनके नाम 6744 रन दर्ज थे। इस दौरान उन्होंने 16 और 39 अर्धशतक लगाए थे। वनडे क्रिकेट की बात करे तो ग्राहम ने इंग्लैंड के लिए 82 वनडे मैच खेले थे। जिसमें उनके नाम 2380 रन दर्ज थे। वनडे में ग्राहम ने 21 अर्धशतक लगाए थे।

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट के दिग्गज थे ग्राहम

ग्राहम थोर्प को इंग्लिश काउंटी क्रिकेट का दिग्गज कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर में 341 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। जिसमें ग्राहम ने 21,937 रन बनाए थे। जिसमें 49 शतक भी शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ