IPL 2026 Final: जोस बटलर का शिकार कर क्रुणाल पांड्या ने दिखाए तेवर, लेकिन जीत लिया सचिन का दिल
Sachin Tendulkar Praised Krunal Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में क्रुणाल पांड्या ने जिस तरह जोस बटलर को चकमा देते हुए आउट किया है, उसके मुरीद खुद सचिन तेंदुलकर हो गए हैं. हालांकि बटलर को पवेलियन भेजते हुए आरसीबी ऑलराउंडर ने अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: May 31, 2026 23:12
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: May 31, 2026 23:12
Share :
Krunal Pandya Jos Buttler
---विज्ञापन---
Krunal Pandya Dismissed Jos Buttler In IPL 2026 Final: आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर का कीमती विकेट हासिल किया. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने बटलर को अपनी फिरकी में फंसाया, जिसके बाद विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पलक झपकते ही बेल्स गिराकर उन्हें 23 गेंदों में 19 रन पर आउट कर दिया, जिससे उनकी पारी का अंत हो गया.
कब हुआ ये वाक्या?
ये विकेट जीटी की बल्लेबाजी के दौरान 12वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा. बटलर क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेलने आए, लेकिन क्रुणाल पांड्या ने उन्हें वाइड यॉर्कर से चकमा दे दिया, जिसके बाद जितेश ने स्टंप्स के पीछे से उन्हें आउट करने की औपचारिकता पूरी कर दी. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास क्रीज के अंदर वापस लौटने का कोई मौका नहीं था. ये विकेट मिलने के बाद क्रुणाल खुशी से जोर से गरजे, और जबरदस्त तेवर दिखाए.
बटलर के आउट होने के कुछ ही देर बाद भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर क्रुणाल की सूझबूझ और गेंदबाजी की तारीफ की. मास्टर ब्लास्टर ने लिखा, 'क्रुणाल पांड्या की क्या जबरदस्त गेंद थी! उन्होंने गेंद फेंकने से ठीक पहले तक बल्लेबाज के पैरों की मूवमेंट पर नजर रखी और फिर एक बेहतरीन गेंद फेंककर उसे पवेलियन वापस भेज दिया.' क्रिकेट के लीविंग लेजेंड की ये तारीफ, क्रुणाल की बॉलिंग क्वालिटी और इस सीज़न के सबसे बड़े मैच में दबाव के बावजूद उनकी शानदार सूझबूझ को बयां करती है.
जोस बटलर 2026 के पूरे सीजन में आरसीबी के खिलाफ कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 25 रन (16 गेंद), 39 रन (19 गेंद), 29 रन (11 गेंद) और फाइनल में 19 रन (23 गेंद)बनाए. इसके बावजूद, उन्होंने 17 मैचों में 526 रन बनाकर इस सीजन को खत्म किया, जिसमें 4अर्धशतक भी शामिल थे.
Krunal Pandya Dismissed Jos Buttler In IPL 2026 Final: आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर का कीमती विकेट हासिल किया. इस बाएं हाथ के स्पिनर ने बटलर को अपनी फिरकी में फंसाया, जिसके बाद विकेटकीपर जितेश शर्मा ने पलक झपकते ही बेल्स गिराकर उन्हें 23 गेंदों में 19 रन पर आउट कर दिया, जिससे उनकी पारी का अंत हो गया.
कब हुआ ये वाक्या?
ये विकेट जीटी की बल्लेबाजी के दौरान 12वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा. बटलर क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेलने आए, लेकिन क्रुणाल पांड्या ने उन्हें वाइड यॉर्कर से चकमा दे दिया, जिसके बाद जितेश ने स्टंप्स के पीछे से उन्हें आउट करने की औपचारिकता पूरी कर दी. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास क्रीज के अंदर वापस लौटने का कोई मौका नहीं था. ये विकेट मिलने के बाद क्रुणाल खुशी से जोर से गरजे, और जबरदस्त तेवर दिखाए.
---विज्ञापन---
The Man of Finals doing what he does best! 🫡
Krunal Pandya outsmarts Jos Buttler and #RCB are roaring 🔥
बटलर के आउट होने के कुछ ही देर बाद भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर क्रुणाल की सूझबूझ और गेंदबाजी की तारीफ की. मास्टर ब्लास्टर ने लिखा, ‘क्रुणाल पांड्या की क्या जबरदस्त गेंद थी! उन्होंने गेंद फेंकने से ठीक पहले तक बल्लेबाज के पैरों की मूवमेंट पर नजर रखी और फिर एक बेहतरीन गेंद फेंककर उसे पवेलियन वापस भेज दिया.’ क्रिकेट के लीविंग लेजेंड की ये तारीफ, क्रुणाल की बॉलिंग क्वालिटी और इस सीज़न के सबसे बड़े मैच में दबाव के बावजूद उनकी शानदार सूझबूझ को बयां करती है.
---विज्ञापन---
What a fabulous delivery by @krunalpandya24! He watched the batter's feet until the very last moment before releasing the perfect ball to send him back to the dressing room.