Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 31 May 2026, RCB vs GT: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जीत हासिल करते हुए खिताब डिफेंड कर लिया है. आरसीबी की टीम ने 12 गेंदों रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. इस बड़े मुकाबले में टीम के लिए विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली और जीत के हीरो रहे. गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 50 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी आरसीबी की टीम ने 18 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. इसी के साथ फ्रेंचाइजी आईपीएल के इतिहास में टाइटल डिफेंड करनी वाली तीसरी टीम बन गई है.
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆🏆@RCBTweets have done it again ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
किसने जीता था टॉस? (Who Won Toss)
आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच में गुजरात की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा था.
गुजरात की टीम महज बना पाई 155 रन
गुजरात टाइटंस की टीम को इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. आरसीबी के गेंदबाजों के सामने गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आई. टीम ने पहले 6 ओवरों में ही अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. वाशिंगटन सुंदर को छोड़ दे तो टीम के लिए और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके निकले. उनकी इस बल्लेबाजी के दम पर ही गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 155 रन का स्कोर खड़ा किया.
Finishing off in style 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
And it's none other than King Kohli 😎👑
Scorecard ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/FZNGQ26gBs
आरसीबी ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
आरसीबी की टीम के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी मैच में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. दोनों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके साथ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे विराट कोहली ने एक छोर संभाल कर रखा और आखिरी गेंद तक नाबाद रहे. उन्होंने 42 गेंदों में 72 रनों की यादगार पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने अपने करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी. इसके अलावा टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)
इस फाइनल के मैच में विराट कोहली एक बार फिर से बेहतरीन पारी खेलते हुए नजर आए. उन्होंने इस बड़े मैच में 42 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके तो वहीं 3 छक्के जड़े. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का नया लुक हुआ वायरल, ICC चेयरमैन के साथ स्टेडियम में आए नजर









