'रोहित-विराट की जगह नए खिलाड़ियों को मौका..' गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल

India vs Sri Lanka: टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने श्रीलंका के साथ चल रही वनडे सीरीज में वापसी की है। हालांकि इन दोनों के सीरीज में खेलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। नए हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया ये सीरीज खेली रही है। वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खासकर बल्लेबाजी में टीम इंडिया ने काफी निराश किया है। टीम इंडिया पर अब सीरीज को हारने का भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि दूसरे मैच में भारतीय टीम को 32 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच हारने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। अब खुद पूर्व भारतीय क्रिकेटर को भी गंभीर की ये रणनीति पसंद नहीं आई।

विज्ञापन

आशीष नेहरा ने गंभीर पर उठाए सवाल

दूसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए आशीष नेहरा ने बताया कि उन्हें लगता था कि नए हेड कोच प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे। लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस सीरीज में खिलाकर गंभीर ने अपनी रणनीति को गलत साबित कर दिया है। शायद गंभीर को लगा हो कि उनको दो सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत है।

विज्ञापन

आगे नेहरा ने कहा कि भारत की अगली सीरीज 2 से 3 महीने के बाद होगी। ऐसे इस सीरीज के लिए रोहित और विराट की जगह नए खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा मौका था। मैं जानता हूं कि गंभीर नए कोच हैं और वह अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह उन दोनों को नहीं जानते। वह कोई विदेशी कोच नहीं हैं जो कोहली और रोहित के साथ अपना समीकरण सही करना चाहते हैं। इसलिए उनके लिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था।

विज्ञापन

दरअसल इस सीरीज के लिए रियान पराग, ऋषभ पंत और खलील अहमद को भी टीम में चुना गया है, लेकिन अभी तक इन तीनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में आशीष नेहरा का मानना है कि इन खिलाड़ियों को भी मौका मिलना चाहिए था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ