IPL 2026: रिकॉर्ड सीजन के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, सफलता के बीच किस बात का है डर?

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. उन्होंने ऑरेंज कैप के अलावा कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. अवॉर्ड मिलने के बाद वैभव ने अपने भविष्य पर बात की है. आइए जानते हैं वैभव ने क्या कहा?

Cricket News (9)

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपने नाम ऑरेंज कैप हासिल कर ली. उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए. वैभव ने इस सीजन राजस्थान के लिए 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. ऑरेंज कैप के अलावा उन्हें कई अवॉर्ड मिले. वैभव ने अवॉर्ड्स मिलने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने भविष्य और फिटनेस पर बात की है.

विज्ञापन

वैभव ने क्या कहा?

वैभव को ऑरेंज कैप के अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. मैच के बाद वैभव ने कहा “यह अच्छा महसूस हो रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने को लेकर मुझे थोड़ा दबाव भी महसूस हो रहा है. सर, मैं आजकल दूध नहीं पी रहा हूं. हर मैच को कैसे खेलना है, आप हर मैच को एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. अगर मुझे चोट से दूर रहना है तो मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. हर कोई मेरा बहुत समर्थन करता है. सभी सीनियर खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, हर कोई मेरा साथ देता है और टीम का माहौल बहुत अच्छा है.”

विज्ञापन

वैभव ने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. खास बात ये है कि उन्होंने 237.30 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर में 97 रन बनाए. इसके अलावा गुजरात के खिलाफ उन्होंने क्वालीफायर-2 में 96 रनों की यादगार पारी खेली थी.

विज्ञापन

आरसीबी ने दर्ज की जीत

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे. जीटी की ओर से सबसे ज्यादा रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए. उन्होंने 37 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ