IPL 2026 फाइनल हार के बाद शुभमन गिल ने बताया क्या हुई गलती, किस मोड़ पर हाथ से निकल गया मैच

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई. हालांकि फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम पहले ओवर से मैच से बाहर नजर आई. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने इसके पीछे का कारण बताया है.

Shubman Gill

Shubman Gill

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही थी. जहां पर उनके सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम थी. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद उन्होंने गुजरात को 20 ओवरों में 155 रनों पर ही रोक दिया और मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. जिसके बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हार का कारण बताया है. 

विज्ञापन

शुभमन गिल ने बताया हार का कारण  

मुकाबले में पहली ही गेंद से गुजरात टाइटंस की टीम मैच से बाहर दिखी. जिसके बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर हम 180, 190 के करीब स्कोर कर लेते, तो यह एक अच्छा मैच होता. (क्या पिच धीमी थी या दोहरी गति वाली? इस सवाल पर) सच कहूं तो, उतना नहीं, थोड़ा-बहुत तो था. हमने देखा है कि जब भी हम खेलते हैं, पहले तीन-चार ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग मिलती है.’

विज्ञापन

गिल ने इसके आगे कहा, ‘हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए और फिर बीच में हमारी लय बिगड़ गई, हम ठीक से खेल नहीं पाए. लेकिन हमें पता था कि हम फाइनल खेल रहे हैं. 150, 160, अगर हमें पावरप्ले में कुछ शुरुआती विकेट मिल जाते, तो हम हमेशा मैच में बने रहते. हाँ, मुझे लगता है कि पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा बन गए. अगर हम उन्हें 50-55 रनों के आसपास रोक लेते, तो हमारे पास अभी भी मौका था.’  

विज्ञापन

टीम की तारीफ में भी बोले कप्तान गिल 

अपनी टीम की तारीफ करते हुए शुभमन गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी टीमों में से एक थे. शुरुआती 2 मैच हारने के बाद जिस तरह से हमने टूर्नामेंट में वापसी की. लगातार बातचीत करते रहे, खुद को आगे बढ़ाते रहे, अलग-अलग क्षेत्रों में खुद को चुनौती देते रहे. हम जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन आप जानते हैं, हमेशा ऐसी चीजें होती हैं जिनमें सुधार किया जा सकता है. अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी ऐसी चीजें थीं जिन पर हमें एक टीम के रूप में काम करने की जरूरत महसूस होती.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ