विराट के 50 लगाते ही कैमरे में कैद हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन, Video में देखें एक्ट्रेस ने कैसे किया सेलिब्रेट

Anushka Sharma Viral Celebration In IPL 2026 Final: विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा का चियर करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आईपीएल 2026 के फाइनल में बॉलिवुड एक्ट्रेस का सेलिब्रेशन हमेशा याद रखा जाएगा, क्योंकि ये मोमेंट बेहद स्पेशल था.

Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli Anushka Sharma

Anushka Sharma Celebrates Virat Kohli’s 50 Viral Video: आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल में अपना कमाल दिखाया. उन्होंने तब मैच विनिंग पारी खेली जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. इस पारी की बदौलत आरसीबी ने अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता.

विज्ञापन

कोहली का तेज अर्धशक

विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 लीग में उनका अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है. 37 साल के इस लेजेंड प्लेयर लगातार रन बनाते रहे, जबकि दूसरी तरफ रेगुलर इंटरवल पर विकेट गिरते रहे.

विज्ञापन

अनुष्का का शानदार सेलिब्रेशन

विराट कोहली ने RCB की पारी के 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. अरशद खान ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर कोहली ने सीधे खड़े होकर शॉर्ट मिड-विकेट की तरफ पुल शॉट खेलते हुए चौका जड़ा. उन्होंने अपना बल्ला ऊपर उठाया, जबकि उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा स्टैंड्स से उनके लिए तालियां बजा रही थीं.

विज्ञापन

सीजन का शानदार अंत

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुनिया के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. वो अक्सर मैदान के अंदर और बाहर दिल को छू लेने वाले पल शेयर करते रहते हैं. आईपीएल फाइनल जीतने के बाद भी आरसीबी स्टार अपने वाइफ के हाथों में हाथ थामे नजर आए. IPL 2026 में भी कोहली ने बल्ले से एक और शानदार सीजन का लुत्फ उठाया. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से कुल 675 रन बनाए.

विज्ञापन

विराट का पुराना रिकॉर्ड

कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो, इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक जड़े थे. क्रिकबज के मुताबिक, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर के नाम आईपीएल 2026 के फाइनल में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने 24-24 गेंदों में ये करिशमा किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ