हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है…' अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी ने लगाया बड़ा आरोप

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम इजिप्ट के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से रोमांचक जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. वहीं, मैच के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी मुस्तफा जिको ने वर्ल्ड कप पर ‘फिक्सिंग’ का आरोप लगाया.

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (10 जुलाई) को राउंड ऑफ-16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने इजिप्ट के खिलाफ 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की. अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि लियोनेल मेसी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, क्योंकि 79वें मिनट तक अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रही थी. लेकिन आखिरी 10 मिनट में शानदार वापसी करते हुए अर्जेंटीना ने लगातार 3 गोल दागे और क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

हालांकि, इस मुकाबले के बाद जीत से ज्यादा चर्चा रेफरी के फैसलों और VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) को लेकर हो रही है. मैच के दौरान इजिप्ट का एक गोल VAR ने रद्द कर दिया था, जिसको लेकर काफी हंगामा भी देखने को मिला. वहीं, हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी मुस्तफा जिको ने रेफरी के फैसले पर सवाल उठाए और वर्ल्ड कप पर ‘फिक्सिंग’ का आरोप लगाया.

VAR ने पलटा मैच का रुख

दरअसल, मुकाबले के दौरान इजिप्ट के फॉरवर्ड मोस्तफा ज़िको ने 60वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी थी. हालांकि, VAR रिव्यू के बाद यह गोल रद्द कर दिया गया. वीडियो रिव्यू में पाया गया कि गोल से ठीक पहले हेसम हसन ने अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज के खिलाफ फाउल किया था, जिसके चलते रेफरी ने गोल को अमान्य घोषित कर दिया.

विज्ञापन

इसके अलावा, इजिप्ट को पेनल्टी मिलने की एक मजबूत अपील भी खारिज कर दी गई, जिससे खिलाड़ियों और फैंस में नाराजगी फैल गई. सोशल मीडिया पर भी रेफरी के फैसलों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली.

हार के बाद इजिप्ट का फूटा गुस्सा

मैच खत्म होने के बाद मोस्तफा ज़िको ने रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर की कड़ी आलोचना की और वर्ल्ड कप फिक्स्ड होने का आरोप लगाया. ज़िको ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, “यह अन्याय है, सरासर अन्याय. रेफरी ने पूरे मैच में हमारे खिलाफ फैसले दिए और पूरे देश की मेहनत को बर्बाद कर दिया. हमें अर्जेंटीना के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाए रखने ही नहीं दी गई. मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट फिक्स्ड है. भगवान हमारे लिए काफी हैं और वही सब कुछ संभाल सकते हैं.” उनके इस बयान ने फुटबॉल जगत में नई बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – IND vs ENG: खराब प्रदर्शन के बाद इन 5 खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा सकती है टीम इंडिया, सुपरस्टार का नाम भी शामिल

आखिरी 10 मिनट में बदल गई पूरी कहानी

मुकाबले में इजिप्ट ने यासर इब्राहिम और मोस्तफा ज़िको के गोल की बदौलत 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी. अगर VAR ने तीसरा गोल रद्द नहीं किया होता, तो स्कोर 3-0 हो सकता था और अर्जेंटीना की वापसी लगभग नामुमकिन हो जाती. लेकिन 79वें मिनट में डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो ने शानदार हेडर लगाकर अर्जेंटीना की उम्मीदें जिंदा रखीं.

इसके बाद 83वें मिनट में लियोनेल मेसी ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए स्कोर 2-2 कर दिया. यह मेसी का मौजूदा टूर्नामेंट का आठवां और वर्ल्ड कप इतिहास का 21वां गोल रहा. एक्स्ट्रा टाइम में एंजो फर्नांडीज ने विजयी गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की यादगार जीत दिला दी और टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 35 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola