35 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला
Tammy Beaumon Retirement: इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ब्यूमोंट भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट अपने आखिरी मुकाबले के रूप में खेलेंगी.
Tammy Beaumont Retirement: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ब्यूमोंट 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट अपने आखिरी मुकाबले के रूप में खेलेंगी. लगभग 17 साल तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद 35 वर्षीय ब्यूमोंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी. साल 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी.
इंग्लैंड के लिए खेले 260 इंटरनेशनल मैच
साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं. ब्यूमोंट ने अब तक इंग्लैंड के लिए 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 4500 से अधिक रन दर्ज हैं, जिसमें रिकॉर्ड 12 शतक शामिल हैं. वह इंग्लैंड की ओर से महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा, ब्यूमोंट ने टी20 इंटरनेशनल में 1975 रन बनाए हैं, जबकि 11 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 612 रन निकले हैं.
वह इंग्लैंड की उन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. ब्यूमोंट ने 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 410 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान उन्होंने 208 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बनीं.
'इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान'
रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए टैमी ब्यूमोंट ने कहा कि लगभग 17 साल तक इंग्लैंड की जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. उन्होंने कहा, "लगभग 17 वर्षों तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है." उन्होंने आगे कहा कि बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. ब्यूमोंट ने कहा, "यह सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है कि कितने लड़के-लड़कियों को इससे प्रेरणा मिली है."
Tammy Beaumont Retirement: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ब्यूमोंट 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट अपने आखिरी मुकाबले के रूप में खेलेंगी. लगभग 17 साल तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद 35 वर्षीय ब्यूमोंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी. साल 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी.
इंग्लैंड के लिए खेले 260 इंटरनेशनल मैच
साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं. ब्यूमोंट ने अब तक इंग्लैंड के लिए 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 4500 से अधिक रन दर्ज हैं, जिसमें रिकॉर्ड 12 शतक शामिल हैं. वह इंग्लैंड की ओर से महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा, ब्यूमोंट ने टी20 इंटरनेशनल में 1975 रन बनाए हैं, जबकि 11 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 612 रन निकले हैं.
---खबर नीचे जारी है---
वह इंग्लैंड की उन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. ब्यूमोंट ने 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 410 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान उन्होंने 208 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बनीं.
‘इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान’
रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए टैमी ब्यूमोंट ने कहा कि लगभग 17 साल तक इंग्लैंड की जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. उन्होंने कहा, “लगभग 17 वर्षों तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. ब्यूमोंट ने कहा, “यह सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है कि कितने लड़के-लड़कियों को इससे प्रेरणा मिली है.”
हिंदी न्यूज़/खेल/35 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.