IND vs ENG: खराब प्रदर्शन के बाद इन 5 खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा सकती है टीम इंडिया, सुपरस्टार का नाम भी शामिल

IND vs ENG: टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज हार गई थी. जिसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हारने के कगार पर नजर आ रही है. ऐसे में चौथा टी-20 मुकाबला बहुत ही अहम हो गया है. जहां पर टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे टी-20 मैच में हार के बाद बहुत ज्यादा दबाव में आ गई है. सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए टीम इंडिया को बचे हुए दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे. टीम इंडिया चौथा टी-20 मुकाबला ब्रिस्टल में 9 जुलाई को खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. जिससे 5 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ेगा. जिसमें सुपरस्टार खिलाड़ी का नाम भी शामिल है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन फिलहाल प्लेइंग 11 से बाहर हैं. ऐसे में उन्हें आगे के मुकाबलों में भी बाहर ही बैठना पड़ सकता है. सिर्फ 2 पारियों के बाद ही वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जा सकता है.  (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 3 / 6

उपकप्तान तिलक वर्मा लंबे समय से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें भी प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. वहीं उनकी जगह फॉर्म में चल रहे सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. (Pic Credit- X) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 4 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी प्लेइंग 11 में वापसी बहुत ही मुश्किल नजर आ रही है. कृष्णा का टी-20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. वहीं भारतीय टीम के अन्य गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी बाहर ही बैठना पड़ सकता है. सुंदर ने भी बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन इस फॉर्मेट में लगातार किया है. जिसके कारण ही सुंदर की वापसी प्लेइंग 11 में बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 6 / 6

दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े विलेन रवि बिश्नोई ही बने थे. बिश्नोई को जिसके कारण ही तीसरे टी-20 मैच से बाहर किया गया. अब दोबारा प्लेइंग 11 में उनकी वापसी भी बहुत ही मुश्किल है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन