---विज्ञापन---

खेल angle-right

होटल स्पा में न्यूड नहीं रह पाएंगे इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, इस नियम ने फुटबॉलर्स को चौंकाया

England Football Team: इंग्लैंड की टीम ने अपने होटल स्पा में खिलाड़ियों के लिए नए नियम को लागू कर दिया है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्पा में स्विमसूट पहनना जरूरी होगा। पहले फुटबॉलर न्यूड रह सकते थे।

---विज्ञापन---

England Football Team: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के अधिकारियों ने अपने जर्मन होटल के स्पा कॉम्प्लेक्स में स्विमसूट नियम को लागू कर दिया है। इससे पहले खिलाड़ी होटल के स्पा कॉम्प्लेक्स में न्यूड रह सकते थे। दरअसल, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के स्क्वाड के फाइव स्टार होटल में आम तौर पर स्टीम सॉना और टर्किश बाथ सेशन के लिए बिना कपड़ों के रहने का नियम है। द सन की खबर के मुताबिक, इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने पुष्टि की है कि हैरी केन और जूड बेलिंगहैम सहित दूसरे कर्मचारियों और खिलाड़ियों के लिए कवर-अप का आदेश दिया गया है।

एक-दूसरे को न्यूड देख सकते हैं खिलाड़ी

दरअसल, इंग्लैंड के फुटबॉल स्टार मैच और ट्रेनिंग सेशन के बाद ड्रेसिंग रूम में एक-दूसरे को न्यूड देखने के आदी हैं। हालांकि मिक्स्ड स्पा एरिया में महिलाओं के लिए कपड़ों पर प्रतिबंध लागू हैं। ये भी सामने आया है कि खिलाड़ियों के साथ बैकरूम स्टाफ में कई महिलाएं शामिल हैं, जो यूरो 2024 के लिए रिसॉर्ट में रहेंगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फुटबॉल या स्विमिंग सूट पहनना जरूरी

खिलाड़ियों को स्पा सुविधा का इस्तेमाल करते समय हर समय फुटबॉल या स्विमिंग सूट पहनना जरूरी होगा। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में सॉना का टेस्ट करते वक्त शुभंकर को अपने शॉर्ट्स उतारने पड़े थे। इंग्लैंड ने जर्मनी में अपने प्रवास के लिए होटल के सभी 94 कमरे बुक कर लिए हैं। एफए के सूत्र के अनुसार, “हम स्पा में कपड़ों के बारे में नियम जानते हैं, लेकिन जब हम यहां हैं तो यह लागू नहीं होगा। शॉर्ट्स पहनना आदर्श होगा।”

वेइमरर होटल के प्रवक्ता ने द सन को बताया, “आमतौर पर स्पा में कपड़े पहनने की अनुमति नहीं दी जाती है, लेकिन यह एफए पर निर्भर करता है कि वे क्या करते हैं। “वे हमारे गेस्ट हैं और रिसॉर्ट में रहने के दौरान वे जो चाहें कर सकते हैं।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नसीम शाह की फैन हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, गेंदबाज की वजह से देखने लगीं क्रिकेट 

ये भी पढ़ें: ENG vs OMAN: जीत गए तो भी आसान नहीं होगी इंग्लैंड की राह, ओमान तय करेगा चैंपियन की किस्मत 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम पर आफत! क्या बचाएगा कुदरत का निजाम? 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई

First published on: Jun 13, 2024 11:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola