T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम पर आफत! क्या बचाएगा कुदरत का निजाम?

Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान की टीम 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेगी। इस मैच पर संकट गहरा गया है क्योंकि फ्लोरिडा में बाढ़ के हालात बने हैं।

Pakistan Team

Pakistan Team

Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भाग्य के भरोसे है। उसे अपने 3 में से एक मैच में ही जीत मिली है। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है। हालांकि टीम इंडिया की यूएसए पर जीत के बाद सुपर-8 में जाने की उसकी उम्मीदें बंध गई हैं, लेकिन इस बीच उसे बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और कुदरत का निजाम पाकिस्तान को कैसे बचा सकता है।

विज्ञापन

बाढ़ का खतरा

दरअसल, पाकिस्तान की टीम अब अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को खेलेगी। अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। तब जाकर उसके पास 4 अंक और बेहतर रन रेट हो सकती है, लेकिन इस मैच पर बाढ़ का खतरा मंडरा गया है क्योंकि फ्लोरिडा में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

विज्ञापन

‘कुदरत का निजाम’

ऐसे में इस मुकाबले को रद्द कर एक-एक पॉइंट बांटा गया तो पाकिस्तान को नुकसान होगा क्योंकि वह 3 अंक ही हासिल करेगी। इस तरह वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इसलिए कहा जा रहा है कि पाकिस्तान को ‘कुदरत का निजाम’ ही बचा सकता है। पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि इस मैच में बारिश न आए और यह कैसे भी पूरा हो जाए। जिससे वह 2 अंक हासिल कर सके, भले ही मैच 5-5 ओवर का ही हो जाए। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क में सभी मुकाबले हो चुके हैं। अब टीमें फ्लोरिडा में अगले मुकाबले खेलने पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

भारत के मैच पर संकट

फ्लोरिडा में टीम इंडिया का मुकाबला 15 जून को कनाडा के खिलाफ है। इस मैच पर भी संकट के बादल मंडरा गए हैं। हालांकि इस मैच के परिणाम से सुपर-8 के क्वालिफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारतीय टीम की तैयारियों में ये मैच बड़ा असर डालेगा। ऐसे में इस मैच का होना महत्वपूर्ण है, लेकिन ये काफी मुश्किल हो गया है क्योंकि फ्लोरिडा में बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं।

विज्ञापन

मियामी के मौसम विभाग ने तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में ये मुकाबला रद्द हो सकता है। कहा जा रहा है कि आईसीसी की ओर से मैचों को फ्लोरिडा के बजाय दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ