अभिषेक शर्मा के ऐतिहासिक शतक पर युवराज सिंह का पोस्ट हुआ वायरल, कहा-दुनिया जब पत्थर फेंके…

Yuvraj Singh post on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20आई का सबसे तेज शतक अपने नाम किया. इसके बाद युवराज सिंह ने अभिषेक की पारी पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है.

अभिषेक शर्मा शतक बनाने के बाद/ Image Source: ANI

अभिषेक शर्मा शतक बनाने के बाद/ Image Source: ANI

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़ा और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने 30 गेंदों में शतक पूरा किया और फुल मेंबर देशों में टी-20आई में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने बड़ा कारनामा किया और चौके और छक्कों की बौछार लगाते हुए अफगानी गेंदबाजी लाइनअप के होश उड़ा दिए. अब उनके गुरु और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की पारी पर क्या बोले युवराज सिंह?

अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से कई रिकॉर्ड बनाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब युवराज सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर अभिषेक की तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि टी-20आई का सबसे तेज शतक लगाने के लिए अभिषेक को बधाई. उनकी मेहनत और हुनर पर हमेशा से ही भरोसा था. ये तो बस शुरुआत है. आगे आपको कई रिकॉर्ड बनाने हैं.

विज्ञापन

युवी ने आगे कहा कि जब लोग आप पर पत्थर फेंकें, तो उन्हें मील के पत्थर (माइलस्टोन) में बदल दो और आप ठीक वैसा है कर रहे हैं और अपने बल्ले से जवाब दे रहे हैं. विनम्र बने रहिए और इसी प्रोसेस को आगे भी जारी रखिए.

तीसरे टी-20 से पहले युवराज ने दिया था गुरुमंत्र

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच से पहले युवी ने अभिषेक को खास मैसेज भेजा था. उन्होंने कहा कि हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर गेंद आपके स्लॉट में है तो आप बड़ा शॉट खेलने को देखो. लेकिन गेंद आपके पाले में नहीं है तो सिंगल लेने में ही समझदारी है. अभिषेक ने बताया कि युवी सर हमेशा चाहते हैं कि वह लंबी पारी खेलें. इसलिए मेरे दिमाग में यही रहता है कि मैं टीम को अच्छी शुरुआत दिलाऊं.
युवी अभिषेक शर्मा के अलावा शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह को कोचिंग दे चुके हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन और अर्जुन तेंदुलकर भी उनसे कोचिंग ले चुके हैं.

विज्ञापन

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में 34 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 9 चौके के अलावा 11 छक्के अपने नाम किए थे. भारत ने 20 ओवर में 221 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 14.1 ओवर में 94 रनों पर ही सिमट गई. भारत ने 127 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ