जेल से छूटे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी अभिषेक पोरेल, यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को बड़ी राहत मिली है. उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है. इससे पहले उन्होंने बेल के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. अभिषेक शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगे थे.

अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए/ Image Source: ANI

अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए/ Image Source: ANI

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी अभिषेक पोरेल जेल से छूट गए हैं. अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है. 11 अगस्त 2026 को वह गिरफ्तार हुए थे. लेकिन अब राहत की बात ये है कि अभिषेक को बेल मिल गई है. अभिषेक पर 23 साल की मेडिकल छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें हुगली से गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन अब अदालत ने उन्हें राहत की सांस दी है.

विज्ञापन

अभिषेक को मिली राहत

लगभग 36 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली है. इससे पहले उन्होंने बेल के लिए कोर्ट में अपील की थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. लेकिन दूसरी कोशिश में उन्हें बेल मिल गई है. 23 साल की छात्रा ने अभिषेक पर यौन उत्पीड़न के अलावा कई गंभीर आरोप लगाए थे. छात्रा ने दावा किया था कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए थे. इसके अलावा छात्रा ने मानसिक शोषण, धमकियों और निजी तस्वीरों और वीडियो के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया था. हालांकि अभिषेक ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया था. इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर दमदम पुलिस स्टेशन ने अभिषेक को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया. लेकिन अब उन्हें बेल मिल गई है.

विज्ञापन

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं अभिषेक

23 साल के अभिषेक आईपीएल 2023 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में दिल्ली के लिए 4 मैच में 33 रन बनाए. उनका ये सीजन खराब गया था. इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 में ज्यादा मौके दिए गए और इस सीजन उन्होंने 14 मैचों की 12 पारियों में 32.70 की औसत के साथ 327 रन बनाए थे. वहीं, आईपीएल 2024 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 13 मैचों की 13 पारियों में 301 रन बनाए.

आईपीएल 2026 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्होंने 4 मैच में 108 रन बनाए थे. इसके बाद उनपर गंभीर आरोप लगे और अभिषेक को जेल जाना पड़ा. अब तक खेले गए 35 आईपीएल मैच में पोरेल के बल्ले से 769 रन निकले हैं. उन्होंने 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

बंगाल का भी करते हैं प्रतिनिधित्व

घरेलू क्रिकेट में पोरेल बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच में 31.28 की औसत के साथ 1408 रन बनाए हैं. वहीं, 23 लिस्ट A मैच में उन्होंने 833 रनों को अपने नाम किया है. इसके अलावा 61 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 1590 रन बनाए हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बंगाल के लिए 3 शतक जड़े हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ