टीम इंडिया के अगले मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में हैं ये 4 खिलाड़ी, रो-को के दोस्त का नाम भी शामिल

Team India: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है. बीसीसीआई उनका कार्यकाल नहीं बढ़ा रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने अब अगले चीफ सिलेक्टर की भी तलाश शुरू कर दी है. जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं.

parthiv patel with rohit sharma and virat kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली के दोस्त पार्थिव पटेल बन सकते हैं अगले चीफ सिलेक्टर (Pic Credit- AI Generated)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है. अगरकर के रिप्लेसमेंट की तलाश अभी से ही बीसीसीआई ने शुरू कर दी है. जिसके लिए फिलहाल 4 दिग्गजों के नाम फिलहाल चल रहे हैं. जिसमें टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच, मौजूदा सिलेक्टर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड का नाम शामिल हैं. हालांकि फिलहाल इस रेस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास दोस्त पार्थिव पटेल का नाम भी नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा मौजूदा समय में टीम इंडिया के सिलेक्टर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई उन्हें भी प्रमोशन देने के बारे में सोच रही है. हालांकि ओझा को भी इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. ओझा ने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें ओझा ने कुल मिलाकर 144 विकेट झटके हैं. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट की बात करें तो ओझा ने तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं. 

विज्ञापन

पार्थिव पटेल 

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहे पार्थिव पटेल का नाम फिलहाल इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है. अगरकर की तरह पार्थिव ही वेस्ट जोन से आते हैं. ऐसे में बीसीसीआई की सबसे बड़ी समस्या भी अपने आप ही हल हो जाएगी. पार्थिव पटेल टीम इंडिया के साथ ही साथ आईपीएल में भी रोहित और विराट के साथ खेल चुके हैं. टीम इंडिया के लिए पार्थिव पटेल ने 25 टेस्ट मैच, 38 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. फिलहाल वो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़े हैं. 

वीवीएस लक्ष्मण 

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शुरू से ही इस रेस में नजर आ रहे हैं. लक्ष्मण इंडिया ए और इंडिया अंडर19 के हेड कोच की भी भूमिका निभाते हैं. राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की भी भूमिका निभाते हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई की वो एक पसंद बने हुए हैं. लक्ष्मण ने टीम इंडिया के लिए 134 टेस्ट मैच और 86 वनडे मुकाबले खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में तो उनका नाम दिग्गजों में आता है. 

विज्ञापन

रवि शास्त्री 

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी इस रेस में नजर आ रहे हैं. शास्त्री ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है. अजीत अगरकर की तरह रवि शास्त्री भी मुंबई से आते हैं, जिसके कारण ही वो उन्हें रिप्लेस करने के रेस में है. अगरकर की तरह शास्त्री भी बड़े फैसले आसानी से ले सकते हैं. टीम इंडिया के लिए रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ