Hardik Pandya

IND vs WI: भारतीय टीम मैनेजमेंट तलाश रही है हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट, हेड कोच ने दिया बड़ा हिंट

IND vs AFG: टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर अब फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. चयनकर्ताओं ने भी अभी से ही बैकअप खिलाड़ियों की भी तलाश शुरू कर दी है. जिससे इंजरी अंत समय में टीम इंडिया का बैलेंस नहीं खराब कर सके.

IND vs AFG: टीम इंडिया को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना है, तो प्लेइंग 11 का बैलेंस बहुत अच्छा रखना होगा. जिसके लिए टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चाहिए होगा. सुपरस्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बार-बार इंजरी का शिकार हो रहे हैं. जिसके कारण ही वो बहुत कम मैदान पर नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने अब वनडे फॉर्मेट में उनके रिप्लेसमेंट की तलाश और तेज कर दी है. जिसके बारे में हिंट खुद कप्तान गौतम गंभीर ने भी दिया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू 

स्टार तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के बाद से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है. पांड्या फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 6 अक्टूबर से वो इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेंगे. जहां पर वो अपनी फिटनेस को साबित करके टीम इंडिया में कमबैक का दावा मजबूत करेंगे. फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनके रिप्लेसमेंट के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार कर रही है. जिसके कारण ही उन्हें एशियन गेम्स 2026 की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम में शामिल किया है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है विदेशी दौरों पर रेड्डी और पांड्या एक साथ भी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ