T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई

New Zealand Super 8 Qualification Scenario: न्यूजीलैंड की टीम को वेस्ट इंडीज से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि कीवी टीम अभी तक वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुई है।

New Zealand Team T20 World Cup 2024

New Zealand Team T20 World Cup 2024

New Zealand Super 8 Qualification Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप में एक के बाद एक बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर उसे बड़ा झटका दिया। न्यूजीलैंड की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 13 रनों से मुकाबला हार गई। कीवी टीम इस हार के बाद वर्ल्ड कप से लगभग बाहर मानी जा रही है। हालांकि वह बाहर नहीं हुई है। वह अब भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे…

विज्ञापन

न्यूजीलैंड इस तरह करेगी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-सी में शामिल है। इस ग्रुप से वेस्ट इंडीज 3 मैचों में जीत के बाद 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अफगानिस्तान इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। उसके पास 4 अंक और +5.225 का नेट रन रेट है। युगांडा की टीम तीसरी 3 मैचों में से एक में जीत के बाद 2 अंक और -4.217 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। पापुआ न्यू गिनी 2 मैचों में 2 हार के बाद चौथे स्थान पर आ गई है। उसके पास -0.434 नेट रन रेट है। न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में हार के बाद शून्य अंक और -2.425 के नेट रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वह पॉइंट्स टेबल में भले ही सबसे नीचे हो, लेकिन उसे अब भी एक मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

अगले दोनों मैचों में दर्ज करनी होगी जीत

न्यूजीलैंड को सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए 15 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। कीवी टीम इन टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान तक पहुंचकर क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि इसके बावजूद उसे ये उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम पापुआ न्यू गिनी और वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।

विज्ञापन

ये भी करनी होगी उम्मीद

वहीं ये भी उम्मीद करनी होगी कि युगांडा और पापुआ न्यू गिनी की टीम अपने मुकाबले हार जाएं। इससे न्यूजीलैंड की टीम इन तीनों टीमों से ऊपर 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ सुपर-8 में क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि अफगानिस्तान का पापुआ न्यू गिनी से हारना नामुमकिन है। ऐसे में माना जा रहा है कि ग्रुप-सी से वेस्ट इंडीज के साथ अफगानिस्तान क्वालीफाई कर सकती है। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की किस्मत दूसरी टीमों के प्रदर्शन के भरोसे है। देखना होगा कि इस बड़ी टीम के साथ क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ