---विज्ञापन---

खेल

ENG vs NEP: आखिरी गेंद पर पलटा मैच, सांस रोक देने वाले मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 8 फरवरी को इंग्लैंड और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मैच को इंग्लैंड ने भले ही अपने नाम किया, लेकिन नेपाल ने दिल जीता. सांस रोक देने वाले इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 4 रनों से अपने नाम किया.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 8, 2026 18:54

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नंबर 5 अफगानिस्तान और नेपाल के बीच खेला गया था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना हुआ. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में नेपाल ने भी शानदार बल्लेबाजी कर महफिल लूटी. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार अर्धशतक जमाया, जबकि नेपाल की ओर से लोकेश बाम ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता.

इंग्लैंड ने बनाए थे 184 रन

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट खासा प्रभावित नहीं कर सके थे और 2 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. हालांकि जोस बटलर ने 17 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया था. इसके बाद जैकब बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को मुश्किलों से निकाला. उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक का भी बल्ला चला. उन्होंने 32 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी 4 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके बाद विल जैक्स ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए . इस तरह इंग्लैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा किया.

---विज्ञापन---

नेपाल की ऐसी रही बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल को भी औसतन शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने 17 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, जबकि आसिफ शेख ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान रोहित पोडैल ने 34 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 29 गेंदों में 44 रन बनाए. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी. हालांकि नेपाल केवल 5 रन ही बना पाई और अंत में मुकाबला इंग्लैंड ने 4 रनों से जीत लिया. नेपाल की टीम 20 ओवर में 180/6 रन ही बना सकी. नेपाल की ओर से लोकेश बम ने 20 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली. आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी. लेकिन वह 1 रन ही बना सके.

ये भी पढ़ें: ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2026 06:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.