ENG vs WI: इंग्लैंड के बल्लेबाज ने ठोका स्टेडियम पार छक्का, खुला रह गया बेन स्टोक्स का मुंह, देखें वीडियो

ENG vs WI Jamie Smith Out of The Ground Six: इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने तीसरे टेस्ट में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 95 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम पार छक्का ठोक डाला। जिसे देख बेन स्टोक्स भी दंग रह गए।

ENG vs WI Jamie Smith Six Ben Stokes Reaction

ENG vs WI Jamie Smith Six

ENG vs WI Jamie Smith Out of The Ground Six: इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रोमांचक नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने पेश किया। आठवें नंबर पर उतरे स्मिथ ने टेस्ट में वनडे की तरह बल्लेबाजी की। उन्होंने 109 गेंदों में 12 चौके-1 छक्का ठोक 95 रन जड़े। हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए, लेकिन अपने एक छक्के से महफिल लूट ली।

विज्ञापन

38 वें ओवर में ठोका स्टेडियम पार छक्का

ये नजारा 38वें ओवर में देखने को मिला। अल्जारी जोसेफ के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मिथ ने बल्ले का मुंह खोलते हुए शानदार चौका जड़ दिया। इस चौके से स्मिथ आत्मविश्वास से भर गए। वह आखिरी बॉल को खाली नहीं छोड़ना चाहते थे। इसके बाद जैसे ही जोसेफ ने लास्ट बॉल डाली, पहले से तैयार बैठे स्मिथ ने गेंद को टप्पा पड़ने के बाद कमर से उठाया और शानदार पुल शॉट लगाकर बॉल को हवाई सैर करा दी। स्मिथ का ये गगनचुंबी छक्का इतना शानदार था कि बॉल काफी देर तक हवा में रहने के बाद स्टेडियम पार कर गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंपायर को लानी पड़ी नई गेंद 

इस छक्के की वजह से मैच काफी देर तक रुका रहा। आखिरकार नई गेंद लाई गई और तब जाकर मैच दोबारा शुरू हो पाया। मैच दोबारा शुरू होने के बाद स्मिथ ने चौके ही चौके ठोके। उनकी शानदार और बेखौफ बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। खास बात यह है कि वह अपना तीसरा ही मैच खेल रहे हैं। इस युवा बल्लेबाज की शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड के कोच भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स रह गए हैरान

जेमी के इस गगनचुंबी छक्के को देख कप्तान बेन स्टोक्स भी दंग रह गए। वह काफी देर तक बॉल को देखते रहे। फिर हवा में हाथ लहराकर बताने लगे कि गेंद कितनी दूर गई है। इंग्लैंड की टीम इस मैच में पहली इनिंग में 75.4 ओवर ही खेल पाई और 376 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड ने इसके साथ ही 94 रन की लीड ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ