टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह लगभग पक्की, BCCI से मिल रहा फुल सपोर्ट, अब सिलेक्टर्स पर नजरें

Vaibhav Sooryavanshi in Team India: आईपीएल खत्म होने के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कब नजर आने वाले हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनको बीसीसीआई की तरफ से फुल सपोर्ट मिल रहा है और अब हर किसी की नजरें सिलेक्टर्स पर टिकी हुई हैं.

jacket - 2026-06-02T175449.295

Vaibhav Sooryavanshi in Team India:  आईपीएल 2026 का टूर्नामेंट खत्म हो चुका है लेकिन लोगों के दिमाग से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी नहीं जा रही है. फैंस में उनको लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. हर किसी को अब इंतजार है कि वो कब टीम इंडिया में एंट्री करेंगे. सामने आ रही जानकारी और बयानों के अनुसार तो वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बीसीसीआई की तरफ से उनको पूरा सपोर्ट किया जा रहा है तो वहीं अब नजरें सिलेक्टर्स पर जाकर टिक गई हैं. फिलहाल वो इंडिया ए के साथ ट्राई खेलने के लिए श्रीलंका जाने वाले हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में मिल सकता है मौका

टीम इंडिया को साल 2026 में इंग्लैंड के दौरे पर भी जाना है. 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार देवजीत सैकिया के अनुसार वैभव सूर्यवंशी नए वंडर किड हैं. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचा सकते हैं. सभी चयनकर्ताओं की नजर उनके ऊपर लगातार बनी हुई है और इंग्लैंड दौरे के लिए होने वाली सिलेक्शन मीटिंग में उनको लेकर सब कुछ ध्यान में रखा जाएगा. 

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज से पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ भी 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. 26 जून और 28 जून को ये मुकाबले खेले जाएंगे. 

वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ अंदाज

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पूरे क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है. हर कोई उनको वंडर किड के नाम से बुला रहा है. उन्होंने इस सीजन बड़े-बड़े इंटरनेशनल गेंदबाजों के लिए छक्के छुड़ाते हुए रनों का अंबार लगाया. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने राजस्थान की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ