IND vs SL: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ने चौंकाया, इन 3 फैसलों पर उठे सवाल

IND vs SL 1st T20: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका के पल्लेकेले में पहला टी-20 मैच खेलने उतरी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ने चौंकाया है। कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

IND vs SL Team India

IND vs SL Team India

IND vs SL 1st T20: भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में इस सीरीज का आगाज हुआ। पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता। इसके बाद कप्तान चेरिथ असलांका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से 3 स्टार खिलाड़ियों को बाहर रखा। जिस पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्या के ऐसे कौनसे फैसले रहे, जिन पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

संजू सैमसन को कर दिया बाहर 

पहले मैच में सीनियर खिलाड़ी संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया है। उनकी बजाय विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत ने जगह बनाई है। जबकि सैमसन यहां की पिचों से भलीभांति परिचित हैं। सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच में 58 रन की शानदार पारी भी खेली थी।

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर को रखा बाहर 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दूसरा चौंकाने वाला फैसला वाशिंगटन सुंदर को लेकर रहा। वाशिंगटन एक स्पिन बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और शानदार फॉर्म में हैं। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीत चुके हैं। वाशी को बाहर करना फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिवम दुबे के बजाय रियान पराग पर भरोसा 

एक दूसरे ऑलराउंडर शिवम दुबे के बजाय युवा खिलाड़ी रियान पराग पर भरोसा जताया गया है। जबकि शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में लगातार मौका दिया गया था। रियान पराग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी कुछ खास नहीं किया था। पराग को लगातार मौके दिए जाने पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग इलेवन: 

1 शुभमन गिल, 2 यशस्वी जायसवाल, 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 5 रियान पराग, 6 हार्दिक पांड्या, 7 रिंकू सिंह, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 रवि बिश्नोई, 11 मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन:

1 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 2 पथुम निसांका, 3 कुसल परेरा, 4 कामिंदु मेंडिस, 5 चरित असलांका (कप्तान), 6 दासुन शनाका, 7 वानिंदु हसरंगा, 8 महीश थीक्षाना, 9 मथीशा पथिराना, 10 असिथा फर्नांडो, 11 दिलशान मदुशंका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ