IND vs SL: हवा में उड़ गया बल्ला, बाउंड्री पार गई गेंद, ऋषभ पंत का ये शॉट नहीं देखा तो क्या देखा!

IND vs SL Rishabh Pant Bat Flying: टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत अपने रचनात्मक शॉट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शनिवार को पहले टी-20 में कुछ ऐसे ही शॉट लगाकर दर्शकों की नसों में रोमांच भरा।

IND vs SL Rishabh Pant Bat Flying

IND vs SL Rishabh Pant Bat Flying

विज्ञापन

IND vs SL Rishabh Pant Bat Flying: भारत-श्रीलंका के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है। शनिवार को टी-20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 49 रन जड़े। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। ऋषभ पंत यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी आउट होने के बाद चौथे स्थान पर उतरे। उन्होंने पहले तो स्लो बल्लेबाजी की, फिर ऐसा गियर बदला कि तूफान ही मचा दिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान उनके हाथ से बल्ला ही छूट गया।

19वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की पहली ही गेंद पर मथीशा पथिराना ने रियान पराग को शानदार यॉर्कर पर बीट करते हुए एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रिंकू सिंह ने एक रन लेकर ऋषभ पंत को स्ट्राइक दी। पंत आखिरी ओवरों का भरपूर लाभ उठाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने तीसरी गेंद पर बल्ले का मुंह खोलते हुए स्कूप शॉट लगाया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर करारा चौका ठोक डाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

हवा में उड़ा बल्ला

इसके बाद अगली गेंद पर पंत ने एक बार फिर रचनात्मक शॉट ट्राई किया। उन्होंने बल्ले का मुंह खोलते हुए तूफानी शॉट लगाया, लेकिन ये क्या? बल्ला उनके हाथ से छूटकर हवा में उड़ गया। इधर, गेंद चौके की ओर भागी, तो दूसरी ओर बल्ला हवा में लहर गया। थोड़ी देर बाद जब बॉल बाउंड्री पार करने लगी तो बल्ला भी नीचे गिर गया। वो तो गनीमत रही कि वहां कोई फील्डर नहीं था। वर्ना श्रीलंका के खिलाड़ी को चोट भी लग सकती थी। आपको बता दें कि इससे पहले ऋषभ पंत के बल्ले कई बार आईपीएल में भी छूट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ