ENG vs AUS: इस दिग्गज लेग स्पिनर ने रचा इतिहास, अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे

ENG vs AUS: इंग्लैंड के स्टार लेग स्पिनर आदिल रशीद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक क्लब में जगह बना ली है। इसके अलावा उन्होंने अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन को भी पीछे छोड़ दिया है।

image - 2024-09-21T210124.564
विज्ञापन

ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे मैच का दूसरा मैच लीड्स में हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 270 रनों पर सिमट गई। इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से ने 3 और लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ आदिल रशीद ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन को भी एक खास मामले में पीछे कर लिया है।

आदिल रशीद ने किया ये बड़ा कारनामा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ग्लेन मैक्सवेल का विकेट लेने के बाद आदिल रशीद वनडे क्रिकेट इतिहास में 200 विकेट सबसे कम पारियों में पूरे करने वाले तीसरे स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक हैं। उन्होंने 101 पारियों में वनडे में 200 विकेट ले लिए थे। इसके बाद दूसरे स्थान पर शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 124 पारियों में इस कारनामे को किया था। वहीं, आदिल रशीद ने ये कारनामा 131 पारियों में किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वनडे में सबसे कम पारियों में 200 विकेट लेने वाले स्पिनर

सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) 101 पारियां
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 124 पारियां
आदिल रशीद (इंग्लैंड) 131 पारियां
अब्दुर रज्जाक (बांग्लादेश) 140 पारियां
अनिल कुंबले (भारत) 144 पारियां
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 144 पारियां

 

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए 200 वनडे लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने आदिल रशीद

आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए वनडे में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। वनडे में इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम पर हैं। उन्होंने 194 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर डॉरेन गॉफ हैं। उन्होंने 234 विकेट लिए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर आदिल रशीद हैं। उन्होंने 201 विकेट लिए हैं।

 

विज्ञापन

वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

विज्ञापन
जेम्स एंडरसन 269 विकेट (194 मैच)
डॉरेन गॉफ 234 विकेट (158 मैच)
आदिल रशीद 201 विकेट (137 मैच)
स्टुअर्ट ब्रॉड  178 विकेट (121 मैच)
क्रिस वोक्स 173 विकेट (122 मैच)

ये भी पढ़ें:- डक के बाद शतक! खास है शुभमन गिल की सेंचुरी, 50 साल में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ