हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Duleep Trophy 2024: सुरक्षा में भारी चूक! बैरिकेड कूदकर रुतुराज गायकवाड़ के पास पहुंचा शख्स

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी और इंडिया डी के बीच मुकाबला अनंतपुर में खेला जा रहा है। मैच के दौरान इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
ruturaj gaikwad

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी और इंडिया डी के मैच के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अनंतपुर में खेला जा रहा है। इंडिया डी की बल्लेबाजी के दौरान जब इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे तब एक शख्स बैरिकेड कूदकर उनके पास आ गया। हालांकि वो रुतुराज का फैन था और कप्तान के पैर छूने आया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

रुतुराज गायकवाड़ के पैर छूने पहुंचा फैन

अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में एक फैन इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के पैर छूने के लिए स्टैंड से भागा। हालांकि इस फैन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन इससे सुरक्षा पर सवाल जरूर उठते हैं। रुतुराज गायकवाड़ लोकप्रिय और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं, दुनियाभर में उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है। वह दुनिया की दूसरी सबसे मशहूर क्रिकेट फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में बुमराह-शमी की कमी को पूरा कर सकता है ये घातक गेंदबाज, दलीप ट्रॉफी में दिखाया दम

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब ऐसे मैदान पर फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी से गले मिलने और पैर पकड़ने पहुंचा हो। इससे पहले कई बार ऐसी घटनाएं सामने निकलकर आ चुकी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो चुका है।

पहले दिन फ्लॉप हुए गायकवाड़

पहले दिन इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का फ्लॉप शो देखने को मिला था। टीम के लिए ओपनिंग करते हुए गायकवाड़ दलीप ट्रॉफी के पहले ही दिन 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। हर्षित राणा ने गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। अब आगे टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में कांटेदार हुई प्लेऑफ की जंग, 4 टीमों में छिड़ी लड़ाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें