Kl Rahul Trolls: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। इस सीरीज से पहले इस समय भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं और इस सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन कई स्टार खिलाड़ी बल्ले से छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार जैसे नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अब केएल राहुल का नाम भी जुड़ गया है। उनके इस प्रदर्शन के बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। एक नजर राहुल की पारी के बाद फैंस के रिएक्शंस पर।
सुंदर ने किया राहुल की पारी का अंत
टूर्नामेंट में इंडिया-ए के लिए इंडिया-बी के खिलाफ राहुल ने अपनी पारी का आगाज तो अच्छा किया, लेकिन इसको लंबा नहीं खींच सके। नंबर चार पर खेलने आए राहुल ने 111 गेंदें खेलकर 37 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल रहे। उनकी पारी का अंत स्पिनर वाशिंगटर सुंदर ने किया, जिन्होंने उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। राहुल सुंदर की गेंद को स्वीप करने के चक्कर में आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
बांग्लादेश के खिलाफ हो सकती है अनदेखी
बता दें कि उनके बल्ले से लंबे समय से लंबी पारी नहीं आई है और उन्होंने एक बार फिर से फैंस को निराश किया है। अगर अगर यही फॉर्म जारी रही तो निश्चित तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उनकी अनदेखी की जा सकती है। राहुल का टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर में सीधे तौर पर सरफराज खान, रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर से मुकाबला है। ऐसे में अगर इन तीनों में से कोई एक बल्लेबाज भी चल गया तो फिर राहुल की टेस्ट टीम में जगह बनाने की चाहत सिर्फ चाहत बनकर ही रह सकती है।
ये भी पढ़ें: Video: Duleep Trophy में 4 बल्लेबाज पास, ये हुए फेल, टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर फंसा पेंच
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
46 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines