Indian Cricket Team Rohit Sharma
विज्ञापन

Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने

IND vs BAN Team India Squad: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग फाइनल है। कहा जा रहा है कि इसका सिर्फ आधिकारिक ऐलान बाकी है। स्क्वाड में 15 खिलाड़ी कौन-कौनसे होंगे, आइए जानते हैं…

IND vs BAN Team India Squad: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 19 सितंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय हो गया है। कहा जा रहा है कि 15 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए गए हैं। बस आधिकारिक ऐलान बाकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग में रोहित शर्मा- यशस्वी जायसवाल की जोड़ी होगी, तो वहीं मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, शुभमन गिल और केएल राहुल होंगे। खास बात यह है कि ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और ऋषभ पंत को भी टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है। वहीं स्पिनर के तौर पर आर अश्विन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को जगह दी गई है।

विज्ञापन

ये होंगे तेज गेंदबाजी के विकल्प

तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा जैसे विकल्प होंगे। ये भी सामने आया है कि श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम में मौका नहीं मिलेगा। वहीं जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के लिए आराम मांगा है। यानी वे भी खेलते नजर नहीं आएंगे। कहा जा रहा है कि अगर कोई खिलाड़ी इस बीच दलीप ट्रॉफी में आश्चर्यजनक प्रदर्शन करता है तो हो सकता है कि कुछ बदलाव देखने को मिले, वर्ना ये 15 नाम लगभग फाइनल हैं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ