Video: Duleep Trophy में 4 बल्लेबाज पास, ये हुए फेल, टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर फंसा पेंच

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में जहां कुछ बल्लेबाज धमाल मचाते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ स्टार खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं। स्टार बल्लेबाज और टीम-A की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ज्यादा देर नहीं टिक सके। कुछ ऐसा ही हाल ऋषभ पंत का भी हुआ।

Duleep Trophy 2024 Shreyas Iyer

Duleep Trophy 2024: भारत के घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां मुशीर खान जैसे युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हैरान कर रहे हैं, तो वहीं जाने-माने नाम फेल होते दिख रहे हैं। स्टार बल्लेबाज और टीम-A की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल पहली पारी में 25 रन ही बना सके। वहीं गिल की टीम के एक और खिलाड़ी मयंक अग्रवाल भी 45 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम-बी के लिए खेलने वाले ऋषभ पंत का बल्ला भी नहीं चला। पंत ने पहली पारी में 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए। मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान भी अब तक फेल रहे हैं। वह पहली पारी में 35 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके। टीम-सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी फेल रहा है। वह 19 गेंदों में 5 रन ही बना सके हैं।

कौन हुआ पास? 

दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान का बल्ला हल्ला बोल रहा है। उन्होंने पहली पारी में 373 गेंदों में शानदार 181 रन बनाए हैं। टीम-डी में शामिल अक्षर पटेल भी चमक रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 118 गेंदों में 86 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में 37 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी में डक पर आउट होने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 56 रन जड़े। श्रेयस अय्यर 44 गेंदों में 54 रन बनाकर चमके।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ