News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DPL 2025 Details: IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और इसके बाद भारत में क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया। समय के साथ दुनिया भर में अलग-अलग क्रिकेट लीग की शुरुआत देखने को मिली। भारत के अलग-अलग प्रदेशों में भी टी20 लीग होती है, जिसमें TNPL और DPL सबसे बड़ा उदाहरण है। DPL (दिल्ली प्रीमियर लीग) की शुरुआत 2024 में हुई थी और यह प्रतियोगिता बेहद सफल रही। DPL में पिछले साल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था और इस साल दो नई टीमों को जगह दी गई है, जिनका नाम आउटर दिल्ली और न्यू दिल्ली है। IPL के तर्ज पर अब दिल्ली प्रीमियर लीग में भी ऑक्शन देखने को मिलेगा। यह खिलाड़ियों के पास मालामाल होने का सबसे अच्छा मौका है। आइए DPL 2025 की ऑक्शन से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी पर नजर डालते हैं।
दिल्ली प्रीमियर लीग का ऑक्शन 6 जुलाई 2025 को देखने को मिलेगा। यह नई दिल्ली में स्थित ताज होटल में आयोजित होगा और सुबह 10 बजे से इसकी शुरुआत होगी। प्रशंसक ऑक्शन के लाइव प्रसारण का आनंद Fancode पर ले सकते हैं।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
दिल्ली प्रीमियर लीग ऑक्शन में खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। नीचे इन श्रेणियों और प्लेयर्स की संख्या की जानकारी दी गई है:
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
Bids, takkar, and big surprises are on the cards! 🏏💥
Don’t miss the Delhi Premier League Season 2 Mega Auction, streaming LIVE on FanCode on 6th & 7th July from 10am.
.
.
.
.
.#DPL #DPL2025 #DelhiPremierLeague #auction #Fancode #DelhiCricket #SEASON2 pic.twitter.com/lu2eJ62FoJ---विज्ञापन---— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) July 3, 2025
ये भी पढ़ें:- MLC 2025: सुपरकिंग्स के मुंह से छिन गई जीत, आखिरी ओवर में मचा तहलका, मैट शॉर्ट ने जड़े शानदार 80 रन
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।