BCCI ने नहीं मानी बात तो MS Dhoni को लेकर बड़ा फैसला लेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, देखें रिपोर्ट

Indian Premier League 2024 Mega Auction: आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन कराए जाने की तैयारी है। बीसीसीआई की ओर से अब तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

ms dhoni

ms dhoni

विज्ञापन

Indian Premier League 2024 Mega Auction: आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होना है। बीसीसीआई ने अब तक खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स अपने दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।

कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है फ्रेंचाइजी

बीसीसीआई ने हाल ही में फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें टीम के मालिकों ने रिटेंशन संख्या पर अपने-अपने विचार साझा किए थे। कई फ्रेंचाइजी के मालिक चाहते थे कि अधिकतम 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होनी चाहिए। वहीं, कई 5 या 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में थे। रिपोर्ट के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजी एक भी खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए इच्छुक नहीं थी। अब बीसीसीआई पर निर्भर है कि वह कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने की थी खास डिमांड

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने बैठक में बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि वह पुराने नियम को वापस से बहाल करें। ये नियम रिटायर्ड खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रखने का था। इस नियम के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप़्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है, जिससे उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को बहुत कम दाम पर रिटेन करने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

बीसीसीआई कर रहा फैसले पर मंथन

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई रिटेंशन नियमों की घोषणा सितंबर के अंत तक टालने जा रहा है। पहले अगस्त तक की समयसीमा तय की गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड कथित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के अनुरोध पर गंभीरता से विचार कर रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बने रहने से न केवल फ्रैंचाइजी बल्कि आईपीएल को भी फायदा होगा।

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ले सकती है बड़ा फैसला

क्रिकबज की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में रिटेन करना चाहती है। अगर बीसीसीआई सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति देगा, तब भी फ्रेंचाइजी महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ