Yuvraj Singh: आईपीएल 2026 में पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को कप्तान बना दिया. इस फैसले से अभिषेक शर्मा के मेंटर युवराज सिंह बहुत ज्यादा खुश नहीं है. उन्होंने अपने समय को याद करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा कमेंट किया है. उस समय युवराज सिंह को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा था और अंत में कप्तानी धोनी को मिली थी. जिसके बारें अब युवराज सिंह ने नई चर्चा शुरू कर दी है.
अभिषेक शर्मा को कप्तानी नहीं मिलने पर बोले युवराज सिंह
स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बजाय ईशान किशन को कप्तानी मिलने पर युवराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, ‘यह निराशाजनक है. मैं ईशान किशन को पसंद करता हूं. मैंने भारतीय क्रिकेट में उनकी ग्रोथ और उनका कमबैक भी देखा है. अगर मैं आपको एक उदाहरण दूं, तो इसे एक खिलाड़ी के नजरिए से देखें. मान लीजिए कि अभिषेक शर्मा विश्व कप से पहले टीम में आए. अपने राज्य की टीम को जीत दिलाई, फाइनल में शतक बनाया, विश्व कप टीम में आए. अभिषेक ने रन बनाए और उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान बना दिया गया.’
इस बारे में आगे बोलते हुए युवराज सिंह ने कहा, ‘दूसरी ओर ईशान किशन जो सात साल तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. फ्रेंचाइजी के लिए अपना दिल और जान लगा दिया और फिर राज्य के कप्तान भी रहे. उन्हें कप्तानी नहीं मिलती, बल्कि उपकप्तानी मिलती है. अब वह किस मानसिकता के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेगा, थोड़ी निराशा के साथ.’
🚨 YUVRAJ SINGH ANGRY ON SRH MANNAGMENT 🚨
Yuvraj Singh Said 🗣️,
"Abhishek Sharma has been playing for SRH for the last seven years and has been delivering excellent performances for them. He has given his all for the team. He has also captained his state team, but it’s really… pic.twitter.com/Qt7FpMit98---विज्ञापन---— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 2, 2026
ये भी पढ़ें: PSL 2026: अपनी ही टीम के खिलाड़ी से भिड़े डेविड वॉर्नर, दुनियाभर में फिर बेइज्जत हुई
धोनी को कप्तानी मिलने के समय को युवराज ने किया याद
साल 2007 में युवराज सिंह अगले भारतीय कप्तान बनने की रेस में थे, लेकिन अचानक धोनी को जिम्मेदारी मिल गई. उस बारे में बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, ‘लेकिन अच्छी बात यह है कि उनके रिश्ते अच्छे हैं. उदाहरण के लिए जब मैं भारतीय टीम में था, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग सीनियर खिलाड़ी थे और मैं उपकप्तान था. लेकिन अचानक महेंद्र सिंह धोनी आए और कप्तान बन गए. कारण चाहे जो भी हो फ्रेंचाइजी क्रिकेट से यह तय नहीं होता कि आप भारत की कप्तानी करेंगे या नहीं. लेकिन एक खिलाड़ी के नजरिए से यह निराशाजनक है. अगर किसी ने इतने सालों तक आपके लिए इतना कुछ किया हो, तो यह बात आपको निराश कर देती है.’
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH मैच में जमकर हुआ ड्रामा, अजीबोगरीब रन आउट देख फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल










