---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जो गेल-डिविलियर्स नहीं कर पाए वो फिन एलन ने कर दिखाया, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026 KKR vs SRH: सनराइजर्स के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद भी टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो कि आईपीएल के इतिहास में कोई और विदेशी बल्लेबाज नहीं कर पाया था.

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल 2026 के अपने लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केकेआर को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस मैच में केकेआर की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी सब फ्लॉप नजर आई. हालांकि, टीम के स्टार खिलाड़ी फिन एलन ने इस मैच के पहले ही ओवर में इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कि उनसे पहले आईपीएल के इतिहास में कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं कर पाया था, फिर चाहें वो क्रिस गेल हो या एबी डिविलियर्स. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में.

पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता के लिए एक बार फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतरी. पार की पहली गेंद पर सिंगल लेकर रहाणे ने स्ट्राइक एलन को दी. उन्होंने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ओवर की अगली 5 गेंदों में 24 रन बना दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके तो वहीं 2 छक्के भी निकले. इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड केकेआर के ही खिलाड़ी सुनील नरेन के नाम जिन्होंने साल 2018 में पहले ओवर में 21 रन बनाने का कारनामा किया था.

---खबर नीचे जारी है---

KKR को मिली लगातार दूसरी हार

कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और अब सनराइजर्स के हाथों भी हार मिली है. सनराइजर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 226 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 16 ओवरों में 161 रन बनाकर ही ढेर हो गई. टीम को 65 रनों के बड़े अतंर से हार मिली. अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के अलावा केकेआर का कोई दूसरा बल्लेबाज 10 गेंदों से ज्यादा क्रीज पर टिक ही नहीं पाया.

ये भी पढ़िए- मुंबई इंडियंस की ताकत में इजाफा, दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले टीम में शामिल हुआ ये स्टार क्रिकेटर

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 03, 2026 06:32 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola