Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC ने किया वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी की तरफ से इंग्लैंड में होने वाले वुमेन्स टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान को एक बार फिर से एक ही ग्रुप में जगह दी गई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कब खेला जाएगा महामुकाबला आइए आपको भी बताते हैं.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 24, 2026 15:24

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी की तरफ से इस साल के सबसे बड़े इवेंट टी20 मेन्स विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में चल रहा है. इसी बीच ग्लोबल गवर्निंग बॉडी की तरफ से फैंस के बड़ी खुशखबरी दे दी है. आईसीसी ने वुमेन्स टी20 विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. इस बार वुमेन्स टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मैच में 5 जुलाई को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है.

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इतिहास रचने के लिए उतरेगी. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा. भारत को एक मुश्किल ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के साथ इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को जगह मिली है.

---विज्ञापन---

वुमेन्स टी20 विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यू
12 जून 2026इंग्लैंड vs श्रीलंकाएजबेस्टन
13 जून 2026स्कॉटलैंड vs आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
13 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
13 जून 2026वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउल
14 जून 2026बांग्लादेश vs नीदरलैंड्सएजबेस्टन
14 जून 2026भारत vs पाकिस्तानएजबेस्टन
16 जून 2026न्यूजीलैंड vs श्रीलंकाहैम्पशायर बाउल
16 जून 2026इंग्लैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउल
17 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशहेडिंग्ले
17 जून 2026भारत vs नीदरलैंड्सहेडिंग्ले
17 जून 2026साउथ अफ्रीका vs पाकिस्तानएजबेस्टन
18 जून 2026वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंडहेडिंग्ले
19 जून 2026न्यूजीलैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउल
20 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्सहैम्पशायर बाउल
20 जून 2026पाकिस्तान vs बांग्लादेशहैम्पशायर बाउल
20 जून 2026इंग्लैंड vs स्कॉटलैंडहेडिंग्ले
21 जून 2026वेस्टइंडीज vs श्रीलंकाब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
21 जून 2026साउथ अफ्रीका vs भारतओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
23 जून 2026न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून 2026श्रीलंका vs आयरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
23 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानहेडिंग्ले
24 जून 2026इंग्लैंड vs वेस्टइंडीजलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
25 जून 2026भारत vs बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
25 जून 2026साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड्सब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
26 जून 2026श्रीलंका vs स्कॉटलैंडओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड
27 जून 2026पाकिस्तान vs नीदरलैंड्सब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून 2026वेस्टइंडीज vs आयरलैंडब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
27 जून 2026भारत vs न्यूजीलैंडद ओवल
28 जून 2026साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेशलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
28 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs भारतलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

नॉकआउट मैचों का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यू
30 जून 2026सेमीफाइनल 1द ओवल
2 जुलाई 2026सेमीफाइनल 2द ओवल
5 जुलाई 2026फाइनललॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स

ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ये 5 खिलाड़ी पक्का करेंगे टीम इंडिया की सेमीफाइनल एंट्री! सुपर 8 में करना होगा बड़ा धमाका

First published on: Feb 24, 2026 03:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.