हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: सिर्फ बुमराह का ही वर्कलोड मैनेजमेंट क्यों? मोहम्मद सिराज भी तो आराम के हकदार!

Mohammad Siraj: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हर तरफ जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट की बात हो रही है, पर आंकड़ों के लिहाज से आराम के हकदार तो मोहम्मद सिराज भी हैं।

विज्ञापन
Mohammad Siraj

Mohammad Siraj: भारत और इंग्लैंड सीरीज का जब से आगाज हुआ है तभी से जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बात चल रही है। सीरीज शुरू भी नहीं हुई थी कि कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया था कि बुमराह सिर्फ तीन ही टेस्ट मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। हेडिंग्ले में मिली हार के बावजूद एजबेस्टन में बुमराह को आराम दिया गया। गनीमत यह रही कि दूसरा टेस्ट टीम इंडिया जीतने में सफल रही और इस वजह से फैसले पर ज्यादा सवाल नहीं खड़े किए गए।

लॉर्ड्स में बुमराह फिर लौटे, लेकिन टीम की हार को नहीं टाल सके। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद बुमराह को आराम देने की बात हो रही है। हालांकि, सहायक कोच ने साफ किया है कि सीरीज दांव पर है ऐसे में जस्सी चौथे टेस्ट में जस्सी के खेलने की पूरी उम्मीद है। अब बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट की हर किसी को फ्रिक है, पर मोहम्मद सिराज के वर्कलोड पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट का क्या?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों में ही मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं। बुमराह को एजबेस्टन में आराम दिया गया था, जहां सिराज गेंद से जीत के नायक रहे थे। इस सीरीज में अभी तक बुमराह ने कुल 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में कुल 86.4 ओवर फेंके हैं। यानी कुल मिलाकर 520 गेंदें। वहीं, सिराज ने 6 पारियों में 109 ओवर डाले हैं मतलब कुल गेंदें हुईं 654। सिराज बुमराह से इस सीरीज में 22 ओवर ज्यादा डाल चुके हैं। बुमराह ने अगर 12 विकेट निकाले हैं, तो सिराज के खाते में जनाब 13 विकेट हैं। कहने का मतलब यह है कि सिराज इस सीरीज में बुमराह के बराबर या फिर उनसे ज्यादा ही असरदार साबित हुए हैं।

विज्ञापन

असरदार रहे हैं सिराज

सिराज इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं। तीन मैचों में सिराज से ज्यादा ओवर सिर्फ दो ही तेज इंग्लिश गेंदबाजों ने फेंके हैं। एक हैं ब्रायडन कार्स, जिन्होंने 117 ओवर डाले हैं, तो दूसरे क्रिस वोक्स हैं, जो 121 ओवर डाल चुके हैं। इन सबके बावजूद सिर्फ बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट की हर किसी को पड़ी है, जबकि इस हिसाब से आराम के हकदार तो सिराज भी हैं।

साल 2024 की शुरुआत से टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 453 ओवर डाले हैं। मगर बुमराह के ठीक पीछे सिराज हैं, जो 423 ओवर डाल चुके हैं। हर बड़ी सीरीज और बड़े मंच पर बुमराह के वर्कलोड की बात होती है, लेकिन टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले सिराज को भूला दिया जाता है। बुमराह टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सिराज के वर्कलोड को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola