हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के लिए नहीं खेला एक भी मैच, फिर भी T20 World Cup के स्क्वाड में मिला मौका, कौन हैं प्रेमा रावत?

Who is Prema Rawat: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. श्रेयंका पाटिल चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. उनकी जगह प्रेमा रावत को स्क्वाड में जगह मिली, जिन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है. कई लोगों को उनके बारे में नहीं पता होगा. आइए जानते हैं कि प्रेमा कौन हैं.

विज्ञापन
कौन हैं प्रेमा रावत? (Image: AI Generated and Twitter/X)

Who is Prema Rawat: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्क्वाड में बहुत बड़ा बदलाव हुआ. श्रेयंका पाटिल को नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में चोट आई. इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्रेमा रावत को वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल किया गया है. प्रेमा ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है. बड़े स्टेज पर अनुभव नहीं होने के बावजूद रावत पर चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाया है.

कौन हैं प्रेमा रावत?

प्रेमा रावत उत्तराखंड में स्थित बागेश्वर की निवासी हैं. 24 साल की ये खिलाड़ी लेग स्पिन गेंदबाजी करती हैं और अपनी फील्डिंग के लिए भी जानी जाती हैं. श्रेयंका पाटिल एक लेग स्पिनर हैं और उनकी तरह की एक स्पिनर को टीम में शामिल करना था, इसी वजह से प्रेमा को मौका दिया गया. बता दें कि प्रेमा वुमेंस प्रीमियर लीग में RCB टीम का हिस्सा हैं और अब तक 6 मैच खेल चुकी हैं. RCB के सहायक हेड कोच मालोलन रंगाराजन ने प्रेमा को एक 3D खिलाड़ी बताया है, क्योंकि उन्हें इस प्लेयर में क्षमता नजर आती है.

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी में रोड़ा बन सकता है ये ‘टेस्ट’, हरी झंडी नहीं मिली तो टल जाएगा कमबैक!

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट से बनाई पहचान

2023 की सीनियर वुमेंस T20 ट्रॉफी में प्रेमा रावत ने 10 मैचों में 16 विकेट झटके थे. इसके बाद वो चर्चा का विषय बन गई थीं. WPL 2025 के ऑक्शन में RCB ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और अगले सीजन में RTM कार्ड का उपयोग करते हुए 20 लाख रुपये में रिटेन किया. इंडिया A के लिए हाल ही में वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में प्रेमा रावत ने 5 मैचों में 8 विकेट झटके थे. इसी वजह से वो इंग्लैंड में इंडिया A के दौरे के लिए मौजूद थीं.

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में मिली जगह

श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने के बाद सभी को लग रहा था कि स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने प्रेमा रावत पर भरोसा दिखाया है और अब उम्मीद है कि वो वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- MLC 2026 में आया फाफ डु प्लेसिस का ‘जलजला’, शतकीय पारी से सुपर किंग्स को दिलाई धमाकेदार जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola