विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी में रोड़ा बन सकता है ये 'टेस्ट', हरी झंडी नहीं मिली तो टल जाएगा कमबैक!

Virat Kohli Fitness: विराट कोहली को IPL 2026 के फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसी कारण वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट की टीम इंडिया में वापसी एक टेस्ट पर निर्भर करती है.

Virat Kohli Fitness

विराट कोहली के कमबैक पर अपडेट (Image: AI Generated)

Virat Kohli Fitness: विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. IPL 2026 के फाइनल में विराट को चोट आई थी और वो समय से पहले रिकवर नहीं कर पाए. इसी वजह से अभी वो ब्रेक पर हैं और रिकवरी कर रहे हैं. हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं. हालांकि, उनके कमबैक में एक मेडिकल टेस्ट रोड़ा बन सकता है और अगर हरी झंडी नहीं मिली, तो उन्हें मैदान पर दोबारा उतरने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

विराट कोहली को पास करना होगा टेस्ट

विराट कोहली अभी हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर कर रहे हैं और लंदन में हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को बेंगलुरु में स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आकर फिटनेस टेस्ट देना होगा. BCCI के एक सोर्स ने कहा, ‘कोहली ने रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है और चोट से जल्दी ठीक हो रहे हैं. वो BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देने और मेडिकल क्लियरेंस प्राप्त करने के लिए आएंगे. अगर उनकी रिकवरी ठीक रही, तो फिर वो इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में वापस आ सकते हैं.’

विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट पर निर्भर है किस्मत

विराट कोहली को BCCI का फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनने के लिए कोहली को 100% फिटनेस हासिल करनी होगी और टेस्ट पास करना होगा, तभी उनकी वापसी होगी. अगर उन्हें हरी झंडी नहीं मिली, तो फिर कमबैक के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोहली तेजी से रिकवर कर रहे हैं और और यह इस बात का संकेत है कि वो ये टेस्ट पास कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड का ऐलान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ