Virat Kohli: रांची और रायपुर में तो सिर्फ ट्रेलर दिखा था. असली पिक्चर तो विराट कोहली वाइजैग में दिखाएंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा वनडे सीरीज के पहले दोनों ही मैचों में शतक ठोक चुके किंग कोहली तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भी बल्ले से जमकर धमाल मचा सकते हैं.
यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि वाइजैग में उनके विराट आंकड़े इस बात की चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं. रांची में कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं, रायपुर में विराट के बल्ले से 93 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब पारी निकली थी.
वाइजैग के ‘किंग’ विराट कोहली
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है. वाइजैग के मैदान पर खेलना विराट कोहली को खूब रास आता है. भारतीय सरजमीं पर यह मैदान उनकी फेवरेट लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. यहां पर किंग कोहली ने अब तक कुल 7 इनिंग्स खेली हैं, जिसमें उनके बल्ले से 587 रन निकले हैं.
इस दौरन उनका बैटिंग औसत 97 का रहा है, तो स्ट्राइक रेट भी 100 का रहा है. कोहली इस ग्राउंड पर 3 शतक और 2 अर्धशतक जमा चुके हैं. वाइजैग में 50 ओवर के फॉर्मेट में कोहली से ज्यादा रन किसी और बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं. रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 355 रन ठोके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा पर गिरेगी गाज? तीसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव
2 मैचों में ठोक चुके हैं दो शतक
विराट कोहली के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज किसी खूबसूरत सपने की तरह रही है. रांची में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों में 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग के साथ ही उन्होंने एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था.
इसके बाद दूसरे वनडे में भी कोहली का विराट अवतार देखने को मिला था और टीम इंडिया के स्टार बैटर ने 93 गेंदों में 102 रन ठोके थे. कोहली की निगाहें अब सेंचुरी की हैट्रिक लगाने पर होंगी.
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines