Team India

IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा पर गिरेगी गाज? तीसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव

IND vs SA Playing 11: रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद भारतीय टीम तीसरे एकदिवसीय मैच में अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव कर सकती है. प्रसिद्ध कृष्णा पर गाज गिरना तय माना जा रहा है

IND vs SA Probable Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला वाइजैग में 6 दिसंबर को खेला जाना है. सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज 359 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है. आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दोनों ही वनडे मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहने वाले यशस्वी जायसवाल की जगह पर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को आजमा सकता है. यशस्वी के बाहर बैठने की स्थिति में ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. वहीं, दूसरे वनडे में 8.2 ओवर के स्पेल में 85 रन लुटाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा पर गाज गिर सकती है. प्रसिद्ध की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में चांस मिल सकता है. नीतीश बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ