Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

वरुण चक्रवर्ती-जसप्रीत बुमराह ने T20 World Cup में किया बड़ा कमाल, फाइनल में धमाल मचाकर इस मामले में बने नंबर 1

Varun Chakravarthy-Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ दोनों टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट झटकने वाले खिलाड़ी बन गए.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 8, 2026 23:58
Varun Chakravarthy-Jasprit Bumrah
वरुण-बुमराह ने मचाया धमाल

Varun Chakravarthy-Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाया. वरुण ने मैदान पर खतरनाक नजर आ रहे टिम सीफर्ट का विकेट झटका, वहीं बुमराह ने 4 विकट अपने नाम किए. इसी के साथ वो दोनों इतिहास रचते हुए संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने USA के शेडली वैन शाल्कविक को पीछे छोड़ा और नंबर 1 का ताज अपने नाम किया. बुमराह और चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप में साबित कर दिया कि वो भारत के सबसे अहम खिलाड़ी क्यों हैं.

वरुण चक्रवर्ती ने फाइनल में टिम सीफर्ट को पहुंचाया पवेलियन

256 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और विकेट गिरते रहे. हालांकि, इन-फॉर्म टिम सीफर्ट एक ओर से टिके रहे और तेज गति से रन बनाए. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. लग रहा था की सीफर्ट अगर लंबा खेल गए, तो मैच पलट देंगे. हालांकि, आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में टिम ने ईशान किशन को कैच थमा दिया. 52 रन की उनकी पारी का अंत हो गया और न्यूजीलैंड का चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 6 खिलाड़ी, फाइनल में तूफानी पारी खेल इस नंबर पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

जसप्रीत बुमराह ने झटके चार विकेट

फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह-वरुण चक्रवर्ती बने नंबर 1

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के शेडली वैन शाल्कविक ने मात्र 4 मैच में 13 विकेट झटके थे. वो इसके बाद से ही T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजर्बानी और आदिल राशिद ने उनकी बराबरी की लेकिन कोई उनसे आगे नहीं निकल पाया. वरुण चक्रवर्ती ने टिम सीफर्ट को आउट करते ही टूर्नामेंट में कुल 14 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद बुमराह ने चार विकेट के साथ वरुण की बराबरी की. दोनों टॉप पर हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, हर कोई छूट गया पीछे!

First published on: Mar 08, 2026 11:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.