IND vs NZ: T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, हर कोई छूट गया पीछे!

Records Made by India in Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन ठोके. इसी के साथ भारत ने कुछ बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं.

Abhishek Sharma Ishan Kishan (1)
1 / 6

Records Made by India in Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना डाले. टीम इंडिया ने शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और अंत में भी उन्होंने खूब रन बटोरे. इस पारी के साथ टीम इंडिया ने कई अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए टीम इंडिया द्वारा इस फाइनल मैच में बनाए गए 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

टॉप 3 बल्लेबाजों का 50+ स्कोर

टॉप 3 बल्लेबाजों का 50+ स्कोर2 / 6

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों ने 50 का स्कोर पार किया है. संजू सैमसन ने 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन बनाए थे. इससे पहले कोई भी टीम यह कारनामा नहीं कर पाई है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर3 / 6

टीम इंडिया ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बना डाले. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. कोई भी टीम इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में इतने रन नहीं बना पाई थी.

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार 250+ स्कोर

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार 250+ स्कोर4 / 6

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया ने सातवीं बार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया. वह अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट मिलाकर सबसे ज्यादा बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. उनके बाद दूसरा नंबर SRH का है, जिन्होंने 5 बार 250 रन से अधिक बनाए हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन ने तोड़ा रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने तोड़ा रिकॉर्ड5 / 6

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 89 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है. उन्होंने मार्लोन सैम्युल्स और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनका फाइनल में सर्वाधिक स्कोर 85 रन है.

टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड6 / 6

टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही. उन्होंने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना डाले. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है. फाइनल में इससे पहले कोई भी सलामी जोड़ी ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाई थी. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ये कारनामा कर डाला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन