T20 World Cup 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 6 खिलाड़ी, फाइनल में तूफानी पारी खेल इस नंबर पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

Fastest Half Centuries in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्लेबाजों का जलवा रहा है. कई खिलाड़ियों ने तूफानी पारी से फैंस का दिल जीता है. आइए टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं.

Abhishek Jacob
1 / 7

Fastest Half Centuries in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने इसी बीच टीम इंडिया को तगड़ी शुरुआत दी. अभिषेक शर्मा ने फाइनल में अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. आइए इस टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 6 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा - 18 गेंद

अभिषेक शर्मा - 18 गेंद 2 / 7

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले अभिषेक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और वो संघर्ष कर रहे थे. फाइनल में उन्होंने धमाल मचा दिया.

विज्ञापन

जैकब बेथेल - 19 गेंद

जैकब बेथेल - 19 गेंद3 / 7

जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने इस सेमीफाइनल मैच में पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया था और मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था.

फिन एलन - 19 गेंदें

फिन एलन - 19 गेंदें4 / 7

फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मार्च को सेमीफाइनल में धमाल मचाया था. उन्होंने 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके बाद भी एलन नहीं रुके और ताबड़तोड़ शतक जड़ा. वो मात्र 33 गेंदों में 100 का आंकड़ा पार कर गए थे.

विज्ञापन

शिमरॉन हेटमायर - 19 गेंद

शिमरॉन हेटमायर - 19 गेंद5 / 7

शिमरॉन हेटमायर के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद शानदार साबित हुआ. वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने 23 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी तूफानी पारी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने मात्र 19 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया था. उनका सेलिब्रेशन खूब वायरल हुआ था.

एडेन मार्करम- 19 गेंद

एडेन मार्करम- 19 गेंद6 / 7

साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में धमाल मचाया था. उन्होंने 14 फरवरी को हुए इस मैच में मात्र 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. साउथ अफ्रीका को यहां से काफी आत्मविश्वास मिला था. हालांकि, वो सेमीफाइनल से आगे नहीं जा पाए.

विज्ञापन

दासुन शनाका - 19 गेंद

दासुन शनाका - 19 गेंद7 / 7

ओमान के खिलाफ श्रीलंका के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर दासुन शनाका ने धमाल मचाया था. उन्होंने 12 फरवरी को हुए इस मैच में मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. उनकी इस पारी ने श्रीलंका को आसानी जीत दिलाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन