Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने खत्म कर दिया इस खिलाड़ी का IPL करियर, अब कोई भी टीम नहीं दे रही मौका

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चर्चा में है. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन करके एक स्टार खिलाड़ी का करियर खत्म कर दिया था. अब उस खिलाड़ी को कोई भी टीम मौका नहीं दे रही है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 26, 2026 17:33
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के दौरान अपना डेब्यू किया था. जहां पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. खासकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी शतक जड़कर सभी टीमों को चेतावनी दी थी. इसी मुकाबले में ही सूर्यवंशी ने गुजरात के एक स्टार खिलाड़ी का आईपीएल करियर ही खत्म कर दिया. उस मुकाबले के बाद इस खिलाड़ी को कोई भी टीम खेलने का मौका भी नहीं दे रही है. 

वैभव सूर्यवंशी ने खत्म किया इस स्टार का आईपीएल करियर 

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला था. जहां पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत को डेब्यू करने का मौका दिया. इस मुकाबले में ही राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. जहां पर उन्होंने करीम जनत के एक ओवर में ही 30 रन ठोक दिए. जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके शामिल थे. ये ओवर अब जनत का पीछा ही नहीं छोड़ रहा है. गुजरात की टीम ने इस मुकाबले के बाद करीम को मौका नहीं दिया. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी करीम पर बोली नहीं लगी. ऐसे में कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि उनका आईपीएल करियर खत्म हो चुका है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के दूसरे फेज को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, जल्द रिलीज होगा पूरा शेड्यूल

अफगानिस्तान टीम से भी बाहर हैं करीम जनत 

ऑलराउंडर करीम जनत ने इंटरनेशनल लेवल पर अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे के साथ ही साथ 75 टी-20 मैच खेले हैं. हालांकि करीम जनत फिलहाल टीम में मौका नहीं बना पा रहे हैं. वहीं बात अब वैभव सूर्यवंशी की करें, तो इस मुकाबले के बाद उनकी किस्मत ही बदल गई है. अब आईपीएल 2026 में अगर वो राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें जल्द ही टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिल सकता है.   

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से ठीक पहले बाहर हुआ RCB का स्टार तेज गेंदबाज! नहीं मिली क्रिकेट बोर्ड से अनुमति

First published on: Mar 26, 2026 05:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.