IPL के इस नियम से नाखुश हैं सभी कप्तान, ‘कैप्टन मीट’ में कर डाली बदलाव की बड़ी मांग, जानें BCCI का फैसला

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में मिले. इस दौरान ज्यादातर कप्तान की तरफ से आईपीएल के एक नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की गई. इस मामले पर बीसीसीआई की तरफ से क्या फैसला लिया गया है आइए आपको भी बताते हैं.

jacket - 2026-03-26T113527.262

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले मुंबई में सभी टीमों के कप्तान मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए. इस दौरान सभी कप्तानों के बीच बातचीत और मस्ती दोनों हुई. फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. इसी के साथ सभी कप्तान की इस मीटिंग में आईपीएल के एक नियम को लेकर चर्चा भी हुई, जिसे लेकर सभी टीमों के कप्तान नाखुश नजर आ रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार कप्तानों की तरफ से इस नियम बदलने की मांग की गई. ऐसे में बीसीसीआई की तरफ से क्या फैसला लिया गया है आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

मैच के नियमों पर हुई मीटिंग में चर्चा

आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि फोटोशूट के समय सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय थे. बुधवार को हुई मीटिंग में मैच के नियमों पर बातचीत हुई है. इस मीटिंग की कमान मैच रेफरी पैनल के प्रमुख जावागल श्रीनाथ और एलीट अंपायर नितिन मेनन के हाथों में थी. बीसीसीआई की तरफ से इस साल गेंद बदलने और ट्रेनिंग से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए गए है. इस मीटिंग में सभी कप्तानों की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर चर्चा की गई. सामने आई जानकारी के अनुसार कप्तान इस नियम से खुश नहीं हैं. कप्तानों के अनुसार ये नियम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन को खराब करने का काम करता है. 

विज्ञापन

BCCI ने क्या लिया फैसला?

बीसीसीआई की तरफ से इस मीटिंग में साफ कर दिया गया है कि इम्पैक्ट प्लेयर का ये नियम साल 2027 तक जारी रहेगा. साल 2023 में पहली बार इस नियम को टूर्नामेंट में लागू किया गया था. इस नियम के तहत सभी टीमों के पास मैच के दौरान प्लेइंग 11 में बदलाव करने का मौका रहता है. टीमों के पहले ही 5 ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट मैच ऑफिशियल को सौंपनी होती है जो कि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ