Tilak Varma Comeback Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैच शुरू हो गए हैं. 2 फरवरी को इंडिया A और यूएसए के बीच अभ्यास मैच खेला गया था. इस मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले और गेंद के साथ अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए के खिलाफ भारतीय A टीम की जीत में भी अहम योगदान निभाया. वापसी मैच में तिलक के प्रदर्शन की चर्चा अब हो रही है.
तिलक वर्मा ने किया कमाल
तिलक वर्मा ने करीब एक महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है. तिलक हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंजरी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे. लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने यूएसए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म का सबूत दे दिया है. तिलक इस मैच में अच्छी लय में दिखे. उन्होंने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके के अलावा 2 छक्के शामिल थे.
बल्ले के अलावा उन्होंने गेंद से भी खासा प्रभावित किया. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर यूएसए के सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गौस को चलता किया. तिलक के अलावा नारायण जगदीशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने शतकीय पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच रद्द होने के बाद भारत को कैसे मिलेंगे 2 अंक, जान लीजिए आईसीसी का नियम
भारत A ने जीता मैच
भारतीय A टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238/3 रन बनाए थे, भारत की ओर से प्रियांश आर्य ने 28 रन बनाए, जबकि नारायण जगदीशन ने 55 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 60 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए 19.4 ओवर में 200 रनों पर सिमट गई. भारत A ने 38 रनों से मुकाबला जीत लिया. टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम