
IND vs PAK मैच रद्द होने के बाद भारत को कैसे मिलेंगे 2 अंक, जान लीजिए आईसीसी का नियम
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
IND vs PAK Match Cancelled: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भिड़ंत होने वाली थी. हालांकि अब ये मुकाबला नहीं खेला जाएगा, क्योंकि पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है.
ऐसे में अब भारत को 2 अंक पाने के लिए कोलंबो जाना ही होगा. आईसीसी के नियम के मुताबिक भारतीय टीम को मैदान पर उतरना होगा, तभी भारत को 2 अंक मिलेंगे, अगर भारत श्रीलंका जाने से मना कर देता है तो भारत और पाकिस्तान को 1-1 अंक मिलेगा. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को करेंगी. भारत का सामना यूएसए से होगा, जबकि पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: