टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

Former England Cricketer Passed Away: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बुरी खबर सामने आई है. पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया है. इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की ओर से डेब्यू करने के लिए अपनी शादी तक स्थगित कर दी थी.

Cricket News - 2026-02-02T205951.691
विज्ञापन

Former England Cricketer: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां चरम पर हैं. सभी 20 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं. हालांकि इससे पहले क्रिकेट जगत से बुरी खबर सामने आई है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी टोनी पिगोट ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 2 फरवरी को उनका निधन हो गया. क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. टोनी इंग्लैंड के लिए लंबा नहीं खेले. लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गर्दा उड़ाया है.

1984 में किया डेब्यू

टोनी पिगोट ने साल 1984 में इंग्लैंड के लिए एकमात्र टेस्ट मैच खेला. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में उन्होंने 12 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लिए. चोटिल खिलाड़ी की वजह से उन्हें इंग्लैंड के लिए एकमात्र टेस्ट खेलने का मौका मिला. इसके लिए उन्होंने अपनी शादी स्थगित कर दी थी. इसके बाद उन्हें कभी भी इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. पिगोट कम उम्र में ही ससेक्स टीम में शामिल हो गए थे. उन्होंने 1978 में प्रथम श्रेणी मैच में सरे के खिलाफ हैट्रिक ली थी. बाद में उन्होंने ससेक्स की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका भी निभाई.

विज्ञापन

ससेक्स ने सोशल मीडिया पर टोनी की मौत का दुख जताया. ससेक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा “हमें ससेक्स क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी पिगोट के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है.”

घरेलू करियर पर एक नजर

टोनी पिगोट ने 260 प्रथम श्रेणी मैच में 19.28 की औसत के साथ 4841 रन बनाने के अलावा 672 विकेट लिए थे. इसके अलावा 270 लिस्ट A मैच में पूर्व खिलाड़ी ने 1727 रन बनाने के अलावा 377 विकेट अपने नाम किए थे. खास बात ये है कि फर्स्ट क्लास में उन्होंने 26 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे. लंबे समय तक उन्होंने देश के लिए वापसी करने के लिए खूब मेहनत की. लेकिन टोनी को दोबारा देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ