इन 4 खिलाड़ियों की वापसी के बाद वनडे में मजबूत हो जाएगी टीम इंडिया! अकेले दम पर पलट देते हैं मुकाबला

Team India: टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में भी लगातार खराब प्रदर्शन करती जा रही है. बड़ी टीमों के खिलाफ टीम को हार का ही सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मैनेजमेंट पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जिसके कारण ही कप्तान और कोच दोनों को ही कुछ बड़े फैसले करने होंगे.

Team India Playing 11

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

Team India: टीम इंडिया साल 2025 के बाद से ही लगातार वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया ने 5 सीरीज खेली है. जिसमें से टीम को 3 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 सीरीज में जीत मिली है. ये दोनों ही सीरीज टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खेली है. जिसमें साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज शामिल है. वनडे फॉर्मेट में दोबारा अपनी बादशाहत बनाने के लिए टीम इंडिया को इन 4 स्टार खिलाड़ियों की वापसी करानी होगी. 

ऋषभ पंत 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे फॉर्मेट में और मौके देने होंगे. बैकअप विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. वहीं विदेशी सरजमीं पर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहता है. पंत वनडे में टीम इंडिया के फीनिशर वाली तलाश भी खत्म कर सकते हैं. जिसके कारण ही फैंस भी इस खिलाड़ी के वापसी की मांग कर रहे हैं. 

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज 

तेज गेंदबाजी में टीम इंडिया फिलहाल कमजोर नजर आ रही है. ऐसे में एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट को वापस पलट कर देखना होगा. मोहम्मद सिराज को ऐसे समय में दोबारा वनडे फॉर्मेट में भी मौका देना होगा. विदेशी सरजमीं पर सिराज भी बेहद खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं. ऐसे में मैनेजमेंट को उनके बारे में सोचना होगा. 

हार्दिक पांड्या 

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का बैलेंस ही खराब हो जाता है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को पांड्या की फिटनेस पर ध्यान रखना होगा. अगर पांड्या फिट रहे और वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए, तो टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में बेहतर नजर आती है. ऐसे में पांड्या की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में बहुत ही अहम है. 

विज्ञापन

हर्षित राणा 

उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी हाल फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन किया है. राणा गूरनूर बरार और प्रिंस यादव से बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इसके अलावा वो नंबर 8 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जिसके कारण ही उनकी वापसी के बाद टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में और बेहतर हो सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ