IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर बैठेंगे ये 4 खिलाड़ी? अय्यर नहीं लेना चाहेंगे कोई रिस्क

IND vs ZIM: टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला हरारे में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरने वाली है. ऐसे में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर उतरना चाहेंगे.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 7 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें से एक में भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिली है. ऐसे में कप्तान अय्यर के ऊपर जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान दबाव रहने वाला है. जिसके कारण ही हरारे में जब टीम इंडिया 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उतरेगी, तो 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बिठा सकती है. अय्यर इस मुकाबले में बहुत ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहेंगे. (Pic Credit-AI Generated)

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 2 / 6

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बार-बार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही पहले टी-20 मैच में प्रिंस यादव को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है. उनके बदले मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को ही मौका देना चाहेगी. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह 3 / 6

मैच फिनिशर रिंकू सिंह की भले ही टीम में वापसी हो गई हो, लेकिन प्लेइंग 11 में कमबैक फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. रिंकू सिंह की जगह कप्तान श्रेयस अय्यर ऑलराउंडर खिलाड़ियों को ही चांस देना चाहेंगे, जिससे गेंदबाजी कमजोर नहीं हो. (Pic Credit- AI Generated) 

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह 4 / 6

उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी चांस मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. प्रभसिमरन सिंह को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. फिलहाल टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को ही मौका देगा. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे 5 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी फिलहाल इंतजार ही करना होगा. शेडगे ने भी इंग्लैंड के खिलाफ खुद को मिले मौके का फायदा नहीं उठाया था. ऐसे में शिवम दुबे ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन